झारखंड

July 30, 2024 7:50 PM

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतनें वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। दक्षिण कोरिया के ओह ये जिन और ली वोन्हो से 16-10 के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी...

July 30, 2024 3:11 PM

हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बड़ाबांबो स्टेशन के पास आज तड़के हुई रेल दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है

हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बड़ाबांबो स्टेशन के पास आज तड़के हुई रेल दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली एवं छूटने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।   वहीं कुछ ट्रेनों को डाइवर्ट कर गंतव्य की ओर भ...

July 30, 2024 3:10 PM

हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर के पास आज अहले सुबह रेल दुर्घटना हुई

हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर के पास आज अहले सुबह रेल दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में हावड़ा-मुम्बई मेल की 20 बोगियां पटरी से उतर गयीं। इस घटना में दो यात्रियों की मौत हो गयी है वहीं 20 घायल हैं। जिले के उपायुक्त ने बताया कि सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया ...

July 30, 2024 3:09 PM

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज भाजपा ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने का काम किया

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज भारतीय जनता पार्टी ने रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने का काम किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा। भाजपा विधायक जानना चाह रहे थे कि 5 लाख रोजगार देने वाले सरक...

July 30, 2024 3:08 PM

राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार कल राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार कल राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। श्री गंगवार आज रांची स्थित राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन में कल कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। श्री गंगवार झारखंड के बारहवें राज्यपाल के रूप म...

July 30, 2024 3:08 PM

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को करीब छह लाख श्रृद्धालुओं ने जलार्पण किया

देवघर राजकीय श्रावणी मेला के दूसरी सोमवारी को करीब छह लाख श्रृद्धालुओं ने जलार्पण किया। जिला प्रशासन की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए सोमवार पर विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि किसी को परेशानी न हो।  

July 30, 2024 3:07 PM

31 जुलाई को विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा कोल्हान बंद का आह्वान

कोल्हान प्रमंडल में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा असंवैधानिक तरीके से जमीन अधिग्रहण एवं स्थानांतरण करने के विरोध में 31 जुलाई को विभिन्न आदिवासी संगठनों के द्वारा कोल्हान बंद का आह्वान किया है। संगठन के दसाई माझी और इंद्रा हेंब्रम के नेतृत्व में जमशेदपुर के करनडीह चौक में पदयात्रा कर लोगों के बीच बं...

July 30, 2024 3:06 PM

ईशान गौतम ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण जीत कर राज्य के सर्वाेत्तम तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया

14वीं झारखंड राज्य जूनियर एवं सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में चतरा के इटखोरी प्रखंड के आषाढ़हीया के रहने वाले ईशान गौतम ने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण जीत कर राज्य के सर्वाेत्तम तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन रांची के वीर बुद्धू भगत स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई के बीच हुआ था।

July 30, 2024 2:45 PM

राजधानी रांची सहित राज्यभर में आज से तीन दिन तक बारिश होने के आसार हैं

राजधानी रांची सहित राज्यभर में आज से तीन दिन तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल राज्य के अधिकांश जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राज्य के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, खूंटी गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में  भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर वज्रपात की च...

July 30, 2024 2:44 PM

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दो माह के अंदर पेशा नियमावली लागू करने का आदेश जारी किया

झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को दो माह के अंदर पेशा नियमावली लागू करने का आदेश जारी किया है। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सूजित नारायण प्रसाद और न्यायाधीश एके राय की अदालत में इससे जुड़ी कई जनहित याचिकाओं पर कल सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला