झारखंड

August 4, 2024 9:44 PM

गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ अनंत झा एवं अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा का निरीक्षण किया

गोड्डा के सिविल सर्जन डॉ अनंत झा एवं अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा का निरीक्षण किया। कई लोगों ने अस्पताल के लेबर रूम से मरीज को निजी क्लीनिक भेजने की शिकायत की थी। सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल के जो भी कर्मी इस तरह के कार्य में संलिप्त होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

August 4, 2024 9:44 PM

दुमकाः उत्पाद विभाग की टीम ने बस पड़ाव स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी की

दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम राजकीय श्रावणी मेला क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने बस पड़ाव स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी की, जहां से विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई। दुकान में अवैध रूप से इनका भंडारण किया गया था। दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उत...

August 4, 2024 9:43 PM

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैंः संजय सेठ

 रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के चलते आम जनता के अलावा पुलिस और वकील भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा रांची में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। इससे राज्य की छवि खराब हो रही है।   मौके पर श्री सेठ ने कहा कि रांची मे...

August 4, 2024 9:42 PM

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कनवाई चालक अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से यार्ड के समीप हड़ताल पर बैठे हैं

जमशेदपुर में टाटा मोटर्स कनवाई चालक अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से यार्ड के समीप हड़ताल पर बैठे हैं। इसको लेकर जमशेदपुर की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह जांच करने पहुंची। उन्होंने बताया कि हड़ताल स्थल के समीप पूर्व में सील किये गए कार्यालय में नियम विरूद्ध लाइसेंस बनाने का कार्य किया जा रहा था। इ...

August 4, 2024 9:42 PM

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आम लोगों से अपील की है कि वे नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव में भाग लें

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आम लोगों से अपील की है कि वे नौ से 15 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव में भाग लें। केंद्र सरकार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सर्वाच्च मान रख रही है। सरायकेला - खरसावां जिले के आदित्यपुर में आयोजित एक रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए श्री सेठ ने कहा कि इस वर्ष भी 9 अगस्त से 15 अगस्त ...

August 4, 2024 9:41 PM

40 मुस्लिम धर्मावलंबियों को रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया

गुमला जिला पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 मुस्लिम धर्मावलंबियों को रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने तीर्थयात्रियों के बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमं...

August 4, 2024 9:41 PM

रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए वूल बैंक की स्थापना की पहल की

रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ ने आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए वूल बैंक की स्थापना की पहल की है। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नमो बुक बैंक और नमो टॉय बैंक के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन को देखते हुए सभी के सहयोग से वूल बैंक की स्थापना की जाएगी। इस बैंक में ...

August 4, 2024 9:40 PM

मौसम विभाग ने छह से आठ अगस्त तक संथाल परगना के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने छह से आठ अगस्त तक संथाल परगना के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं रांची और आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक रूक-रूककर बारिश होने का अनुमान है। इधर राजधानी में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से आज लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाये रहे ...

August 3, 2024 7:58 PM

नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई

नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से केहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार में विधि-व्यवस्था  चरमराती जा रही है। राजधानी रांची में पिछले चौबीस घंटे में एक अधिवक्ता और पुलिस पदाधिकारी की हत्य...

August 3, 2024 7:58 PM

मौसम विभाग ने राजधानी रांची, हजारीबाग और रामगढ़ समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी तेज हवा और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची, हजारीबाग और रामगढ़ समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी तेज हवा और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से जनजीवन व्यापक रुप से प्रभावित हो रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला