झारखंड

August 9, 2024 8:53 PM

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने झारखंड आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने रांची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह दिवस आदिवासियों की संस्कृति का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करता है।   इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के विकास को लेकर रा...

August 9, 2024 8:51 PM

टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य आरोपी आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुख्य आरोपी ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया और जमानत याचिका का विरोध किया। द...

August 9, 2024 8:50 PM

रांची में श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राजधानी रांची में श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कमवीर शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण में सहयोग का...

August 9, 2024 8:47 PM

रांची समेत पूरे राज्य में कल से 14 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची समेत पूरे राज्य में कल से 14 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है।

August 9, 2024 4:35 PM

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश में अपने विचार साझा...

August 9, 2024 4:33 PM

विश्व आदिवासी दिवस पर आज से रांची में आदिवासी महोत्सव की शुरुआत

विश्व आदिवासी दिवस पर आज से रांची में आदिवासी महोत्सव की शुरुआत हो गयी है। इससे पहले 32 आदिवासी समुदायों द्वारा करमटोली चौक से बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान लोग देशभर के आदिवासियों की कला-संस्कृति से रुबरु होंगे।

August 9, 2024 4:29 PM

मौसम विभाग ने रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि...

August 9, 2024 4:28 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लिये जाने की तिथि दिसंबर तक बढ़ा दी गयी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लिये जाने की तिथि दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है। राज्य की विभिन्न पंचायतों और वार्डों में 15 अगस्त तक विशेष कैंप लगाये जायेंगे। इसके बाद दिसंबर माह तक प्रज्ञा केंद्रों में आवेदन जमा लेने का सिलसिला जारी रहेगा। कल शाम तक राज्य में इस यो...

August 9, 2024 4:27 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 से पहले हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर अपनी पिक्चर की जगह तिरंगे की तस्वीर लगाकर 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि वे इस अभियान को यादगार जन आ...

August 9, 2024 11:10 AM

झारखंड: आदिवासी दिवस पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और खूंटी विधायक नीलकंठ मुंडा ने आदिवासियों को दीं शुभकामनाएं

विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री और खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने आदिवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। खूंटी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दिवस आदिवासियों को सुरक्षित और संरक्षित रखने का संदेश देता है। जनजातीयों के विकास के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला