झारखंड

August 12, 2024 8:18 PM

रांची: भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर तिरंगा स्टॉल की शुरुआत की गई

रांची स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय के बाहर आज तिरंगा स्टॉल की शुरुआत की गई। भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने पहला तिरंगा लेकर इसकी शुरुआत की। मौके पर श्री बाउरी ने कहा कि देश के लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की है।

August 12, 2024 11:56 AM

झारखण्ड: राज्य के सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर और व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने लिया रिपोर्ट कार्ड जारी करने का निर्णय

  राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि और विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूलों के रिपोर्ट कार्ड को जारी करने का निर्णय लिया है। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बताया प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के अंतर्गत अब राज्य के सभी वि...

August 11, 2024 7:58 PM

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झारखंड समेत देशभर में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झारखंड समेत देशभर में लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। रांची के चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर से आज तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। तिरंगा पदयात्रा में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ भी शामिल हुए।   इस दौरान श्री सेठ...

August 11, 2024 7:58 PM

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले आयोजन में आमंत्रण मिलने से कोडरमा की आंगनवाड़ी सेविका साबित्री देवी काफी खुश हैं

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले आयोजन में आमंत्रण मिलने से कोडरमा की आंगनवाड़ी सेविका साबित्री देवी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

August 11, 2024 7:58 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम कल पाकुड़ जिले का दौरा करेगी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा के नेतृत्व में आयोग की टीम कल पाकुड़ जिले का दौरा करेगी। इससे पहले आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने दुमका में विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने संताल परगना में बां...

August 11, 2024 7:57 PM

राज्य में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

राज्य में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस अवधि में राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में भारी बारिश के आसार हैं। आज और कल कई इलाकों में आंधी और वज्रपात की भी आशंका है।

August 11, 2024 7:56 PM

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। रांची के बुढ़मू थानाक्षेत्र से पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिले के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस न...

August 11, 2024 7:55 PM

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अलका लाम्बा ने बताया कि मुख्यमंत्री से विशेषकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की...

August 11, 2024 5:00 PM

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल सुबह राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कल सुबह राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के सुभाष नगर खेल मैदान से इसका शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्र...

August 11, 2024 5:00 PM

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वाेत्तर, क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है

मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक देश के पूर्वाेत्तर, क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात  की भी संभावना व्यक्त की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला