झारखंड

August 15, 2024 6:33 PM

स्वतंत्रता दिवस पर आज आकाशवाणी रांची परिसर में निदेशक अभियंत्रण डी0 सी0 हेमब्रम ने तिरंगा फहराया

स्वतंत्रता दिवस पर आज आकाशवाणी रांची परिसर में निदेशक अभियंत्रण डी0 सी0 हेमब्रम ने तिरंगा फहराया, जबकि रातू स्थित ट्रांसमीटर केंद्र में उपनिदेशक अभियंत्रण ए पी सिंह ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

August 15, 2024 6:32 PM

धनबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर अनारक्षित रेलवे टिकट अब यूटीएस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ही खरीदे जा सकते हैं

धनबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर अनारक्षित रेलवे टिकट अब यूटीएस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ही खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए हर स्टेशन पर भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

August 15, 2024 6:32 PM

पूर्व रेलवे के मधुपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने 44 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद की

ऑपरेशन सतर्क के तहत पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के देवघर जिले के मधुपुर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने चौवालीस लाख रुपये से अधिक नकद बरामद की है।

August 15, 2024 6:31 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने झारखंड के वीर सपूतों के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ...

August 15, 2024 6:31 PM

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही गर्व का दिन है। अपने संबोधन में राज्यपाल ने तीन...

August 15, 2024 1:58 PM

देश के मंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा मुंडा स्टेडियम में फहराया तिरंगा

सरायकेला खरसावां जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई, जहां मंत्री चंपाई सोरेन द्वारा सुबह 9:10 में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इससे पूर्व मंत्री ने स्टेडियम की परिक्रमा कर परेड की सलामी ली। मौके पर मंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विभागों...

August 15, 2024 1:54 PM

जामताड़ा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है 78वां स्वतंत्रता दिवस

जामताड़ा जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गांधी स्टेडियम में हुआ जहां मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मिली जुली परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । गां...

August 15, 2024 1:52 PM

खनिज रॉयल्टी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्वागत

खनिज रॉयल्टी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फ़ैसले से अब झारखंड को केंद्र से अपने बकाये के 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 2005 से खनिज रॉयल्टी का बकाया मिलेगा जिसका 12 साल में चरणबद...

August 15, 2024 1:50 PM

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की धूम, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुमका में फहराया तिरंगा

झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने तीन नए कानून को ऐतिहासिक कदम बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में...

August 14, 2024 7:05 PM

गुमला वन प्रमंडल के द्वारा आज 75वां वन महोत्सव का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया

गुमला वन प्रमंडल के द्वारा आज 75वां वन महोत्सव का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वनों के प्रति नागरिकों को प्रेम और अपनेपन की भावना रखने की जरूरत है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला