झारखंड

August 16, 2024 10:30 AM

झारखंड: जमशेदपुर वन प्रमंडल को मिली  बड़ी सफलता, सोनारी थाना क्षेत्र में छापामारी कर बाघ छाल के साथ तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

जमशेदपुर वन प्रमंडल को बड़ी सफलता मिली है, सोनारी थाना क्षेत्र में विभागीय पदाधिकारियों ने छापामारी कर बाघ छाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने कहा कि सूचना के आधार पर सोनारी थाना क्षेत्र में छापामारी कर बाघ छाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

August 16, 2024 10:28 AM

झारखंड: पाकुड़ जिले में महिलाओं के खाते में एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर मुख्यमंत्री करेंगे मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ

रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कल शाम वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ...

August 16, 2024 10:26 AM

झारखंड:   राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिले में बिरसा मुण्डा हरित बागवानी के लगे आम के बगीचे का अवलोकन किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिले में मनरेगा योजना अन्तर्गत बिरसा मुण्डा हरित बागवानी के तहत 56 एकड़ में लगे आम के बगीचे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का संदेश दिया गया है। सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उसकी देखरेख करें। उन्होंने कहा कि सर...

August 16, 2024 10:24 AM

झारखंड: कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कोडरमा में डॉक्टरों के बीच आक्रोश का माहौल

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कोडरमा में भी डॉक्टरों के बीच आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। जहाँ घटना के विरोध में राज्य के तमाम मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वहीं कोडरमा में कल देर शाम आईएमए के डॉक्टरों ने दिवंगत प्रशिक्षु डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए ...

August 15, 2024 9:40 PM

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना जताई

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की भी आशंका जताई है।     रांची स्थित मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि 17 और 18 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबा...

August 15, 2024 9:40 PM

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन 18 अगस्त को पाकुड़ जिले से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले से बहन-बेटियों के खाते में एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि भेजकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने आज वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों ...

August 15, 2024 9:39 PM

स्वतन्त्रा दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में राष्ट्रीय युवा शक्ति संस्था ने लगभग 10 किलोमीटर लम्बे तिरंगा के साथ एक यात्रा निकाली

स्वतन्त्रा दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में राष्ट्रीय युवा शक्ति संस्था ने लगभग दस किलोमीटर लम्बे तिरंगा के साथ एक यात्रा निकाली। संस्था के अध्यक्ष उत्तम यादव ने बताया कि आम लोगों को आपस में जोड़ने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई।

August 15, 2024 9:39 PM

सीआरपीएफ के कमांडरों ने आज राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों पर हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीआरपीएफ के कमांडरों ने आज राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों पर हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों की शहादत को याद किया।   इधर, रांची के समूह केंद्र सैम्बो में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक ...

August 15, 2024 9:38 PM

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा है कि राज्य के जंगलों में छिपे नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने कहा है कि राज्य के जंगलों में छिपे नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा साइबर अपराधियों को भी राज्य से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। श्री गुप्ता आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अध...

August 15, 2024 9:38 PM

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाल्लास से मनाया जा रहा है

झारखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाल्लास से मनाया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफ़ी योजना के तहत अब किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे।   इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला