झारखंड

August 17, 2024 7:25 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस महानिदेशक को राज्य के अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस महानिदेशक को राज्य के अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री सोरेन ने लिखा है कि पश्चि...

August 17, 2024 7:23 PM

भारतीय चिकित्सिक संघ, आईएमए के देशव्यापी हड़ताल के कारण राज्यभर में स्वास्थ्य सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित

भारतीय चिकित्सिक संघ, आई एम ए के देशव्यापी हड़ताल के कारण राज्यभर में स्वास्थ्य सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं। कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना को लेकर सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। राज्य मेडिकल कॉलेज के जूनियर और रेजिडेंट डॉक्टर कार्यस्थयल पर चिकित्सकों की सुर...

August 17, 2024 4:09 PM

मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।

August 17, 2024 4:08 PM

मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा ने शहीद हवलदार चौहान हेंब्रम की माता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता का भरोसा दिया

गिरिडीह में भाजपा के वरिष्ट नेता और असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विसनी शरण गांव के शहीद हवलदार चौहान हेंब्रम की माता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। हजारीबाग में  पदस्थापित हवलदार चौहान की हत्या एक अपराधी ने कर दी थी। इ...

August 17, 2024 3:42 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने जनसेवकों के ग्रेड पे घटाने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर की सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने जनसेवकों के ग्रेड पे घटाने के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया। बता दें कि जनसेवकों की नियुक्ति के वक्त उनका ग्रेड पे चौबीस सौ रुपये था जिसे वर्ष दो हजार ...

August 16, 2024 9:30 PM

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि 17 और 18 अगस्त को रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिलों में कहीं-कह...

August 16, 2024 9:28 PM

वनरक्षी से वनपाल में पदोन्नति के नियम में संशोधन कर केवल 50 प्रतिशत पद पर सीधी नियुक्ति का राज्यभर में विरोध शुरू

वनरक्षी से वनपाल में पदोन्नति के नियम में संशोधन कर केवल 50 प्रतिशत पद पर सीधी नियुक्ति का राज्यभर में विरोध शुरू हो गया है। नियम में संशोधन तथा सीधी नियुक्ति का विरोध करते हुए सरायकेला खरसावां जिले में कार्यरत 45 वनरक्षी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के जिला मंत्...

August 16, 2024 9:27 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेना के ऑपरेशन के दौरान शहीद होने वाले राज्य के सैनिक और अग्निवीर के लिए अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सेना के ऑपरेशन के दौरान शहीद होने वाले राज्य के सैनिक और अग्निवीर के आश्रित को विशेष अनुग्रह राशि और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब इस प्रस्ताव पर राज्य मंत्रिमंडल का अनुमोदन लिया जाएगा। गौरतलब है कि ऐसे शहीदों के लिए राज्य...

August 16, 2024 9:22 PM

रांची के रिम्स में जूनियर रेजिडेंट के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा सेवा पूरी तरह प्रभावित रही

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशभर में आंदोलन जारी है। विभिन्न चिकित्सा संघों की हड़ताल से देश भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रांची के रिम्स में भी जूनियर रेजिडेंट के हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सा सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गयी है। इस बीच, भारतीय च...

August 16, 2024 10:38 AM

झारखंड: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों और एक महिला की मौत  

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में कुमरडोय गांव के पास कल एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी थी। बाईक पर सवार तीनों युवक बेहोशी की स्थिति में थे। एंबुलेंस से तीनों को इलाज के लिए मेहरमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। फिर उन्हें अच्छे इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया। लेकिन ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला