झारखंड

August 21, 2024 9:37 PM

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रांची समेत देशभर में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रांची समेत देशभर में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इधर रांची स्थित रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रही। इस दौरान ओपीडी सेवा से लेकर सर्जरी तक बंद है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इ...

August 21, 2024 9:36 PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। आज उन्होंने सरायकेला-खरसांवा स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अलग पार्टी बनाएंगे और अगर कोई समान विचारधारा वाला साथी मिला तो मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने साफ किया कि व...

August 21, 2024 9:03 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आज एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। श्री चंपई ने कहा कि कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद जल्द ही पार्टी के नाम की घोषणा की जायेगी। श्री चंपई ने सरायकेला-खरसावां में एक जनसभा को संबोधित किया। श्री सोरेन ने कहा कि वह समान विचारधारा वाली पार्टी से हा...

August 21, 2024 10:36 AM

ओडिशा पुलिस ने राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सिम बॉक्स रैकेट का किया खुलासा

ओडिशा पुलिस ने राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सिम बॉक्स रैकेट का खुलासा किया। इस छापेमारी में पुलिस को आठ सिम बॉक्स मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। एक बॉक्स में 256 सिम होते हैं। इसका इस्तेमाल साइबर अपराधी, आतंकवादी संगठन और ड्रग्स के कारोबार में ज्यादा होता है। इस सिम बॉक्स के जरिए किए...

August 21, 2024 10:35 AM

मौसम विभाग ने आज से 23 अगस्त तक राजधानी रांची समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज से 23 अगस्त तक राजधानी रांची के अलावा पलामू और कोल्हान प्रमंडल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

August 20, 2024 9:02 PM

झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई

झारखंड में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण राज्य भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की झारखंड शाखा के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

August 20, 2024 9:02 PM

चंपाई सोरेन ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया

राज्य के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी किसी भाजपा नेता से मुलाकात नहीं हुई। इस बीच कोल्हान प्रमंडल के चार झामुमो विधायक आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इनम...

August 20, 2024 9:02 PM

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 23 अगस्त को रांची में आक्रोश रैली निकाली जायेगी। इसमें राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। हजारीबाग के भी कार्यकर्ता इस राज्यव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गये हैं।   स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि...

August 20, 2024 9:01 PM

23 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली में प्रदेश के एक लाख युवा रांची में जुटेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे

बोकारो में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने दावा किया कि 23 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली में प्रदेश के एक लाख युवा रांची में जुटेंगे और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

August 20, 2024 9:01 PM

ज्य की हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम परः विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला