झारखंड

August 26, 2024 2:39 PM

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का आया मामला

रोजगार के लिए तमिलनाडु गये दुमका और गोड्डा के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला आया है। सभी मजदूर आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय से हैं। बंधक बने मजदूरों के परिजनों से पैसे की मांग की जा रही है। परिजनों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से मजदूरों की सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है।

August 26, 2024 2:37 PM

झारखंड राज्य में पल्स पोलियो अभियान जारी

राज्य में पल्स पोलियो अभियान जारी है। गोड्डा, दुमका, धनबाद और बोकारो समेत सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी की सेविका, सहायिका और सहिया आज से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला रहे हैं। कल तक चलने वाले इस अभियान में शून्य से पांच वर्ष तक के 61 लाख बच्चों को दवा की खुराक देने...

August 26, 2024 10:44 AM

एचईसी के यूनियन प्रतिनिधियों ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को एचईसी की समस्याओं से अवगत कराया

एचईसी के यूनियन प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान को एचईसी की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मंत्री ने एचईसी के मुद्दे को गंभीरता से सुना और कहा कि वे एचईसी को लेकर केंद्रीय उद्योग मंत्री से बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने श्री पासवान को जानकारी दी कि एचईसी की ...

August 26, 2024 10:43 AM

जनशक्ति पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी: चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए उनकी पार्टी गठबंधन के साथ चिह्नित सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रांची में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्री पासवान ने कहा कि अगर गठबंधन के साथ सहमति नहीं बनती है तो भी पार्टी अकेले च...

August 26, 2024 10:42 AM

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति का ब्यौरा देने की अवधि बढ़ाई

राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए संपत्ति का ब्यौरा देने की अवधि बढ़ा दी है। कर्मचारी अब पांच सितंबर तक अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप सकते हैं। इससे पहले कर्मियों को संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया था। कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा एच.आर.एम.एस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन अ...

August 25, 2024 8:48 PM

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना

राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने रांची जिले के नामकुम प्रखंड के हुआंगहातू पंचायत के बूथ संख्या दो सौ इकसठ में स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उधर रांची के बीजूपाड़ा में पूर्व केन्द्रीय म...

August 25, 2024 8:48 PM

केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी

केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के एकीकृत पेंशन योजना को मंजूरी दी है। इस फैसले का केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों ने स्वागत किया है। गिरिडीह के सेवानिवृत अभियंता विनय कुमार सिंह ने नई पेंशन नीति का स्वागत किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह एक ऐतिहासिक कदम है।

August 25, 2024 8:47 PM

भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठ और रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को फिर घेरा है

भाजपा के प्रदेश विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने घुसपैठ और रोजगार के मुद्दे पर राज्य सरकार को फिर घेरा है। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बनेगी।   श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को पांच लाख युवाओं को नौकरी दिये जाने का...

August 25, 2024 8:46 PM

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राजधानी रांची में आज हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री पासवान ने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी भाजपा के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सक...

August 25, 2024 8:45 PM

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। अभियान के तहत आज निर्धारित बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी गयी। वहीं छब्बीस और सताईस अगस्त को घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी।   उधर, गिरिडीह, सरायकेला-खर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला