झारखंड

September 24, 2024 4:31 PM

गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह 4 बजे गोड्डा से प्रस्थान करेगी

मालदा टाउन मंडल के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेन संख्या 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह 4 बजे गोड्डा से प्रस्थान करेगी।

September 24, 2024 4:30 PM

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की छानबीन करने का पुलिस से आग्रह किया है।

September 24, 2024 4:30 PM

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ शौचालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ हुआ

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के नया बस स्टैंड परिसर स्थित सुलभ शौचालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता का समाज के अंतिम व्यक्ति तक संदेश को पहुंचाया जा रहा है।

September 24, 2024 4:29 PM

झारखंड हाइकोर्ट ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दायर अपील याचिका को स्वीकार किया

झारखंड हाइकोर्ट ने देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दायर अपील याचिका को स्वीकार कर लिया है। एकल पीठ के आदेश को निर्वाचन आयोग ने अपील याचिका दायर कर चुनौती दी थी।   हमारे देवघर संवाददाता ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने छह दिसंबर 2021 को राज्य के मु...

September 24, 2024 4:29 PM

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव दिन के तीन बजे रांची पहुंचेंगे

झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव आज दिन के तीन बजे रांची पहुंचेंगे। वे कल मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेेंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

September 24, 2024 4:28 PM

कोडरमाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1,500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज चतरा के ईटखोरी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चतरा और कोडरमा जिले के लिए 1,500 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जाएगा।   कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथ...

September 24, 2024 3:23 PM

शिवराज सिंह चौहान गोड्डा और बोकारो में आयोजित परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे

भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गोड्डा और बोकारो में आयोजित परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। जमशेदपुर के पोटका स्थित जोड़ी स...

September 24, 2024 3:23 PM

चुनाव आयोग की टीम दूसरे और अंतिम दिन राज्य के सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रही है

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने झारखंड दौरे पर आयी चुनाव आयोग की टीम दूसरे और अंतिम दिन आज राज्य के सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में चल रही इस बैठक में राज्य के सभी 81 विधानसभा ...

September 23, 2024 9:33 PM

रांची के जैप 1 मैदान में 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत

रांची के जैप 1 मैदान में आज से 16वीं झारखंड राज्य पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहें।   तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में कई स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपनी खेल प्रतिभा  दिखाएंगे।

September 23, 2024 9:32 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास की प्रतिबद्धता दोहरायी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास की प्रतिबद्धता दोहरायी है। खूंटी जिले के तोरपा में आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर झारखंड के आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला