झारखंड

August 29, 2024 9:06 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुबंध आधारित 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अनुबंध आधारित 365 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने नयी कार्ययोजना तैयार की है।

August 29, 2024 9:06 PM

रांची में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने किया

  केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आज रांची के हरमू मैदान में 18वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता  मंत्री  वीरेंद्र कुमार ने किया। आठ सितंबर तक चलने वाले इस मेले में देशभर के दिव्यांग कारीगरों द्वारा तैयार किए गए विभ...

August 29, 2024 9:05 PM

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए ‘शी बाक्स’ पोर्टल विकसित किया

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करने और उनकी निगरानी के लिए एक ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली शी बाक्स पोर्टल विकसित की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इसका शुभारंभ किया। इस बारे में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शी बाक्स पोर्टल से का...

August 29, 2024 9:04 PM

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिमडेगा में शुरू हुई 19वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर पुरुष और महिला हॉकी चैम्पियनशिप

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सिमडेगा जिले में 19 वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर पुरुष एवं महिला हॉकी चैम्पियनशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उदघाटन जिले के उपायुक्त अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 10 सितंबर को खेला जायेगा।  इस मौके पर उपायुक्त ने कहा ...

August 29, 2024 9:03 PM

झामुमो ने घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया, चंपाई सोरेन की जगह लेंगे

झामुमो ने घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला किया है। वे चंपाई सोरेन की जगह लेंगे। मंत्री पद के लिए रामदास सोरेन का नाम राजभवन भेज दिया गया है। रामदास सोरेन कल साढ़े ग्यारह बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामदास सोरेन पार्टी में चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे व...

August 29, 2024 9:03 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। श्री सोरेन कल देर शाम  मंत्री पद और झामुमो के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। श्री सोरेन कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे ...

August 29, 2024 9:02 PM

बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम लोगों के सुझाव पर आधारित घोषणा पत्र तैयार करेगी

भारतीय जनता पार्टी आम लोगों का सुझाव लेकर झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में घोषणा पत्र तैयार करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में सुझाव आपके-संकल्प हमारे अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरुप घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से सुझाव...

August 29, 2024 12:03 PM

मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने राजधानी समेत कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के कई जिलों में पिछले चौबीस घंटे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले अड़तालीस घंटे में झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहा है। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा ज...

August 29, 2024 12:02 PM

पारा शिक्षकों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि होगी: वैद्यनाथ राम

शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा है कि पारा शिक्षकों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि होगी। सरकार के आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता के बाद इंम्लोई प्रोविडेंट फंड-ईपीएफ में एक हजार नौ सौ पचास रुपये सरकार देगी इसपर भी स...

August 27, 2024 6:57 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 73 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज संताल परगना की सात लाख से ज्यादा महिलाओं के बीच मंइयां सम्मान योजना के तहत 73 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित किया। दुमका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री सोरेन ने कहा कि इस योजना से अब तक राज्य की 50 लाख महिलाएं जुड़ चुकी हैं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला