झारखंड

September 1, 2024 11:16 AM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल हुए

चम्पई सोरेन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेता लोबिन हेम्ब्रम भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री हेम्ब्रम बोरियो विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह आदिवासी पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और मूल वासियों को घुसपैठियों ...

August 31, 2024 6:33 PM

झामुमो नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बाद अब झामुमो नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। मौके पर चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और नेता प्...

August 31, 2024 6:32 PM

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड में पेसा कानून लागू करने की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने झारखंड में पेसा कानून लागू करने की सिफारिश की है। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या, सदस्य डा. आशा लकड़ा, निरुपम चकमा और जाटातु हुसैन ने राज्य के मुख्य सचिव और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों क...

August 31, 2024 6:30 PM

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है उनमें रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने कल तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जतायी है।

August 31, 2024 6:29 PM

एनआईए ने नक्सलियों के टेरर फंडिंग मामले में 9 संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने नक्सलियों के टेरर फंडिंग मामले में चार राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में नौ स्थानों पर संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में कई डिजिटिल उपकरण और दस्तावेज बरामद किये गये हैं। एजेंसी ने खुलासा किया है कि उत्तर भारत में नक्सली संगठन को बढ़ावा द...

August 31, 2024 6:29 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में आदिवासियों का धर्मांतरण रोकने के मामले में सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश एके राय की खंडपीठ ने इस मामले में मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठ के जरिये आदिवासियों के धर...

August 31, 2024 6:28 PM

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने खुशी जाहिर की

चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोई आंदोलनकारी अपमान का घूंट पीकर कहीं नही रह सकता। श्री मुंडा ने कहा कि श्री सोरेन के आने से भाजपा को सांगठनिक मजबूती मिलेगी।

August 31, 2024 6:27 PM

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होते ही घुसपैठ के मामले पर अक्रामक रुख अख्तियार किया

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होते ही घुसपैठ के मामले पर अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने का संकल्प लेते हुए कहा भाजपा ही नये झारखंड का निर्माण कर सकती है। श्री सोरेन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ...

August 30, 2024 9:28 PM

हजारीबाग एसीबी की टीम ने बड़कागांव पूर्वी की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

हजारीबाग एसीबी की टीम ने बड़कागांव पूर्वी की मुखिया विमला देवी और उसके पति राजकुमार साव को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन पर अबुआ आवास के लिए राशि दिलाने के एवज में एक लाभुक से रिश्वत लेने का आरोप है।

August 30, 2024 10:05 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची की लचर यातायात व्यवस्था पर फिर नाराजगी जतायी है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस सिलसिले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ट्रैफिक एसपी को यातायात व्यवस्था में लगे वैसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये,...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला