झारखंड

September 23, 2023 9:15 PM

स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड में हो रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से दिखाने की आवश्यकता है–केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव आराधना पटनायक

केंद्रीय संयुक्त स्वास्थ्य सचिव आराधना पटनायक ने रिम्स सभागार कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड में हो रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से दिखाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। संयुक्त सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न क...

September 23, 2023 4:40 PM

संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर गिरिडीह जिले में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन हुआ

संसद से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर गिरिडीह जिले में धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा और महिला चौपाल अध्यक्ष शालिनी बैसखियार ने कहा कि महिलाएं इसे लेकर पीएमओ में पोस्ट्कार्ड भेजकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताएंगी। हजारीबाग जिले में भी भाजपा महिला मोर्चा की...

September 23, 2023 4:31 PM

प्रधानमंत्री 24 सितंबर को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को रांची- हावड़ा और पटना- जसीडीह- हावड़ा समेत 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। जबकि जसीडीह स्टेशन पर सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहें...

September 23, 2023 4:27 PM

झारखंड: पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन साइबर अपराधियों का संबंध नशाखुरानी गिरोह से था, जो ट्रेनों में यात्रियों को नशा खिलाकर लूट की घटना को अंजाम देते थे। इनके पास से नकद 55 हजार रुपए समेत 10 मोबाइल और 14 सिमकार्ड बरामद हुआ है।

September 23, 2023 4:21 PM

रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का हुआ आगाज

रामगढ़ जिले के पतरातू में एनसीसी का अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर का कल आगाज हुआ। 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में झारखंड और बिहार के 90 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इनमे प्रदर्शन के आधार पर 36 सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स का चयन किया जाएगा, जो महाराष्ट्र के लोनावला में 14 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारतीय नौसेना ब...

September 23, 2023 4:17 PM

देवघर जिले में थर्ड जेंडर के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन

देवघर जिले में थर्ड जेंडर के लिए कल विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए थर्ड जेंडर के जरूरी कई दस्तावेजो को बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

September 23, 2023 4:04 PM

सर्वाेच्च न्यायालय ने होमगार्ड के जवानों को आरक्षियों के समान वेतन- भत्ता और अन्य सुविधाएं देने का आदेश राज्य सरकार को दिया

सर्वाेच्च न्यायालय ने होमगार्ड के जवानों को आरक्षियों के समान वेतन- भत्ता और अन्य सुविधाएं देने का आदेश राज्य सरकार को दिया है। न्यायाधीश जेके माहेश्वरी और न्यायाधीश केवी विश्वनाथन की खंडपीड ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका, एसएलपी को खारिज करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा ह...

September 23, 2023 3:55 PM

डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार हो रही है बढ़ोतरी

राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान डेंगू के 30 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जमशेदपुर में 21, रांची में 6 , हजारीबाग में 2 और चतरा में 1 व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, चिकनगुनिया के भी 42 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्...

September 22, 2023 7:14 PM

रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे युवकों की कार लोहरदगा के चीनी पतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त

रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे युवकों की कार लोहरदगा के चीनी पतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। गंभीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना का रहने वाला था। कार...

September 22, 2023 7:13 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंड्रासाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नकली शराब की पच्चीस पेटियों को एक टेंपो पर लादकर तस्कर ले जा रहे थे। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी की और टेंपो समेत शराब को जब्त कर लिया। नकली शराब खरसावां से मनोहर...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला