झारखंड

September 4, 2024 6:58 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंइयां सम्मान योजना के तहत 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दक्षिणी छोटानागरपुर प्रमंडल की लाभुकों के बीच मंइयां सम्मान योजना के तहत उनके खाते में 70 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। इस सिलसिले में रांची के नामकुम स्थित ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि मात्र पच्चीस दिन म...

September 4, 2024 6:56 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन का सरायकेला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ

पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के आज जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान हजारों समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर श्रीसोरेन ने कहा कि इस रैली की भीड़ बता रही है कि हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संदेश है। इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय सिंहद...

September 4, 2024 6:51 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है।  इस दौरान श्रीमोदी टाटा-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी  झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य परियोजनाए...

September 4, 2024 6:49 PM

मौसम विभाग ने राज्यभर में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज से अगले तीन दिनों तक हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं पूरे राज्य में अगले तीन दिनों तक वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।    

September 4, 2024 6:48 PM

राज्यभर के साथ ही पलामू जिले में भी 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

राज्यभर के साथ ही पलामू जिले में भी 10 सितंबर को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस दौरान ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन शिकायतें भी सुनी जायेंगी।    

September 4, 2024 3:55 PM

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की

केंद्रीय जांच एजेंसी-सीबीआई ने गिरिडीह में अनाज घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने आज एफसीआई से जुड़े संवेदक रामजी पांडे के घर और गोदाम में दबिश दी है। सीबीआई की एक दूसरी टीम एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर भी छापेमारी की।अभी-अभी खबर मिली है कि थोड़ी देर पहले केन्द्रीय जांच एजे...

September 4, 2024 3:54 PM

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस याचिका में श्री कोड़ा ने कोयला घोटाला मामले में सजा पर रोक लगाने का आग्रह किया है ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकें।

September 4, 2024 3:53 PM

उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की प्रक्रिया अब सुबह पांच बजे से नौ के बीच होगी

उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की प्रक्रिया अब सुबह पांच बजे से नौ के बीच होगी। इस दौरान प्रतिदिन पन्द्रह सौ अभ्यर्थियों को ही बुलाये जाने की तैयारी है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चयन पर्षद के अध्यक्षों के साथ बैठक कर एक दो दिनों में इस पर निर्णय लिये जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश प...

September 4, 2024 3:52 PM

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची

आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची के चान्हों प्रखंड के नकटा पहाड़ का भौतिक नरीक्षण किया। बताया जाता है कि डा. इश्तियाक अहमद ने इसी पहाड़ पर आंतकी प्रशिक्षण शिविर चलाया था। झारखंड एटीएस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस ने इस...

September 4, 2024 3:47 PM

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद से कोल्हान क्षेत्र का लगातार कर रहे दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद से कोल्हान क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं  और जन समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। जमशेदपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में सत्ता विरोधी लहर है। श्री सोरेन ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला