झारखंड

March 30, 2024 7:38 PM

रांची के एचइसी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह मनाया गया

रांची के एचइसी स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह आज मनाया गया। समारोह में  एमिटी यूनिवर्सिटी के कुलपति अतुल चौहान, उप कुलपति अशोक श्रीवास्तव के अलावा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के सीईओ  मौजूद रहे। इस दौरान 321 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गयी। समारोह को बतौर मुख्य अतिथि स...

March 30, 2024 7:37 PM

पलामू जिले में पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

पलामू जिले में पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सारे अपराधी बिहार-यूपी के अलावा झारखंड के अलग अलग इलाके के रहने वाले हैं। सदर थाना पुलिस ने चियांकी स्थित एक मकान में छापामारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि अपराधियों के पास से कई कंप्य...

March 30, 2024 7:37 PM

युवा संगम कार्यक्रम के तहत रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान, आइआइएम पहुंचे पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राजभवन का दीदार किया

युवा संगम कार्यक्रम के तहत रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान, आइआइएम पहुंचे पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज राजभवन का दीदार किया। मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा संगम कार्यक्रम के तहत यहां आने वाल...

March 30, 2024 4:14 PM

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रमुख सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के प्रमुख सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। धनबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले हैं। ऐसी स्थिति में वे धनबाद से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल क...

March 30, 2024 4:12 PM

राज्य की कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के विनोद सिंह इंडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे

राज्य की कोडरमा लोकसभा सीट से भाकपा माले के विनोद सिंह इंडी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। भाकपा माले की ओर से इसकी घोषणा की गई है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह के नाम पर इंडी गठबंधन ने मुहर लगा दी है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ह...

March 30, 2024 2:36 PM

राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू और जमशेदपुर समे...

March 30, 2024 2:35 PM

रांची सदर अस्पताल के ओपीडी में होमियोपैथ क्लीनिक की शुरूआत हुई

रांची सदर अस्पताल के ओपीडी में कल होमियोपैथ क्लीनिक की शुरूआत हुई। यहां होमियोपैथिक दवाइयां भी जल्द उपलब्ध करायी जाएगी।

March 30, 2024 2:35 PM

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी

जेपीएससी ने 10 मार्च को आयोजित सिविल जज नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा का मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। अर्भ्य्थी इसे लेकर 4 अप्रैल तक आपत्ति और सुझाव दर्ज करा सकते हैं।

March 30, 2024 2:35 PM

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर शुरू

जमशेदपुर के करनडीह में 3 दिवसीय ट्राइबल बुक फेयर का कल आगाज हुआ। यहां विभिन्न जनजातीय भाषाओं की पुस्तकों के अलावा उनके पारंपरिक वाद्य यंत्र और परिधानों का भी स्टॉल लगा है।

March 30, 2024 2:34 PM

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखा

पलामू जिले के भवनाथपुर प्रखंड के कनीय अभियंता द्वारा अपने निजी वाहन के नेम प्लेट में भावी मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का सत्यापन होने के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कनीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला