झारखंड

April 2, 2024 6:38 PM

पाकुड में अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया

पाकुड में अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन किया है। प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोग नगरथाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।ये सभी चोर पाकुड़ के अलावे पश्चिम बंगाल ...

April 2, 2024 6:38 PM

रांची के आईजी ने सरायकेला खरसावां में पुलिस अधीक्षक और सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की

दक्षिण छोटा नागपुर रांची प्रक्षेत्र के आईजी अखिलेश झा आज सरायकेला खरसावां में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो और सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ थाना प्रभारी एवं इंस्पेक्टर उपस्थित हुए। बैठक में आईजी द्वारा शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव को संप...

April 2, 2024 6:35 PM

निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आलोचनात्‍मक प्रतिक्रियाओं और अन्‍य गति‍विधियों पर निगरानी रखने के लिए छह राज्‍यों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन राज्‍यों में सात करोड से अधिक जनसंख्‍या वाले राज्‍य पश्चिम बंगाल उत्‍तर प्रदेश महाराष्‍ट्र बिहार आंध्र प्रदेश और ओडिशा शा...

April 2, 2024 4:17 PM

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर कहा है कि सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं राज्य के 12 जिलों में 4 अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी ...

April 2, 2024 4:13 PM

जमशेदपुर: खरकाई नदी के समीप स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया

जमशेदपुर में सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में चैती छठ पर्व को देखते हुए बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नदी में बह रहे कचड़ो को निकाल कर साफ-सफाई की गई।

April 2, 2024 4:12 PM

झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ ने लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया

जमशेदपुर में झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ ने लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। संघ के सभी कर्मचारियों ने यह शपथ लिया है कि इस चुनाव में लोगों को मतदान देने के प्रति अपने अपने क्षेत्र के सभी लोगों को जागरूक करेंगे, ताकि भारी संख्या में मतदान हो सके।

April 2, 2024 4:10 PM

जमशेदपुर: टाटा स्टील के सीईओ ने नई स्क्वैश फैसिलिटी का उद्घाटन किया

जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने बिष्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कल नई स्क्वैश फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही एक नया खेल छात्रावास भी खोला गया है। टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने बताया कि यह नई स्क्वैश फैसिलिटी जमशेदपुर में अपनी तरह की पहली सुविधा...

April 2, 2024 3:33 PM

सबजूनियर राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने सात पदक जीते

23  वीं सबजूनियर राष्ट्रीय वूशू प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने सात पदक जीते हैं। झारखंड की ओर से खेलते हुए नैयर शान अहमद और श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक जबकि उज्ज्वल पाल ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं खेलो इंडिया में कशिश राज और शीतल कुमारी ने रजत और रौशनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

April 2, 2024 3:26 PM

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार

झारखंड में अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर कहा है कि सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं राज्य के 12 जिलों में 4 अप्रैल से तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट भी जारी ...

April 2, 2024 3:25 PM

निधि खरे ने उपभोक्ता मामलों की सचिव का पद संभाला

झारखंड कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निधि खरे ने उपभोक्ता मामलों के सचिव के पद पर कल योगदान किया। फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। पूर्व सचिव रोहित कुमार सिंह सेवानिवृत हो चुके हैं। निधि खरे इससे पहले सीसीपीए में मुख्य आयुक्त के रूप में काम कर चुकी हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला