झारखंड

September 8, 2024 3:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस पटना को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस,  टाटानगर - बरहमपुर और   टाटानगर- पटना को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में टाटानगर से ओड़ीसा के ब्रह्मपुर के लिए वंदे भारत का आज ट्रायल रन किया गया जबकि मंगलवार यानी 10 ...

September 8, 2024 3:11 PM

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज धनबाद में अग्नि प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज धनबाद में अग्नि प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ भूमिगत खदानों का भी निरीक्षण करेंगे।

September 8, 2024 1:21 PM

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज और कल रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन के साथ भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

September 8, 2024 1:19 PM

गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले में ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले में ठेकेदारों से लेवी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल और सरिया बगोदर के एस डी पी ओ धनंजय राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये अपराधी बगोदर के  ठेकेदारों और क्रशर मालिको से गिरोह बनाकर लेवी की मांग कर रहे थे...

September 8, 2024 1:15 PM

गिरिडीह जिले में पुलिस ने अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया

गिरिडीह जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग जी टी रोड पर अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल ने कहा है कि आर्थिक अपराध को रोकने के लिए जिले की पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

September 8, 2024 1:11 PM

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष ने सरकार की घोषणा पर उठाए सवाल

झारखंड में अधिवक्ताओं को सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं को लेकर घोषणा पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेन्द्र कृष्णा ने सवाल उठाए हैं। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने सरकार से कैबिनेट के निर्णय में संशोधन की मांग की।

September 8, 2024 12:54 PM

आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे। इस दौरान श्री चौहान पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी आज रांची आएंगे और चुना...

September 8, 2024 12:48 PM

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रांची में सीसीएल का दौरा किया

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने झारखंड दौरे के दौरान सीसीएल, रांची का दौरा किया और कार्य-कलापों का जायजा लिया। श्री दुबे ने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया जहां उन्होंने सीसीएल की महत्वाकांक्षी परियोजना-20 मेगावाट क्षमता के एक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन कर राष्ट्र को स...

September 7, 2024 8:54 PM

बोकारो जिले से पुलिस ने लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोर गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया

बोकारो जिले से पुलिस ने लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोर गिरोह के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने आज बताया कि चोर की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

September 7, 2024 8:53 PM

राज्य में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक विशेष पहल की

राज्य में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक विशेष पहल की है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने आज बताया कि राज्य भर में दस सितंबर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम हर जिले में हर महीने एक बार आयोजित होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला