झारखंड

April 26, 2024 8:19 PM

झारखंड में तीन सीटों के लिए पांचवें चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए झारखंड में तीन सीटों चतरा, कोडरमा और हजारीबाग संसदीय सीट के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन चतरा संसदीय सीट से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी नामजदगी का पर्चा भरा। श्री सिंह के...

April 26, 2024 7:59 PM

झारखंड होने वाले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई

झारखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रविकुमार ने बताया कि इस चरण में चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था, जिनमें से 47 वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए...

April 26, 2024 7:53 PM

ईडी की कार्रवाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय, ईडी की ओर से अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की है। इसकी सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। श्री सोरेन की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को इस पर तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ...

April 26, 2024 3:06 PM

हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए नामांकन पत्र आज से मिलना शुरू हुआ

हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए नामांकन पत्र आज से मिलना शुरू हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 11 बजे तक नामांकन पत्र किसी ने नहीं खरीदा है। एक मई को एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल नामांकन करेंगे। झारखंड पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार भी एक मई को ही अपना नामांकन दाखिल करे...

April 26, 2024 3:04 PM

झारखंड के कुछ हिस्सों में हीट वेव की स्थिति, दिन के 11 से 3 बजे के बीच घर से न निकलने की सलाह

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज और कल संथाल, कोल्हान धनबाद बोकारो, रामगढ़ जैसे जिलों में हीट वेव की स्थिति देखने को मिलेगी वहीं कल और 28 अप्रैल को पलामू संभाग में पारा बढ़ता दिखेगा और हीट वेव जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। रांची, लोहरदगा, रामगढ़ में 28 अप्रैल को हीट वेव देखने क...

April 26, 2024 2:56 PM

राज्य भर में गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित

राज्य भर में गर्मी और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने उनतीस अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। पिछले 24 घंटों में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रांची और हजारीबाग में सबसे कम 38डिग...

April 26, 2024 2:54 PM

रांची: ऑक्सीजन पार्क के सामने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए कैंप का आयोजन

जिला प्रशासन की ओर से आज सुबह छह से नौ बजे तक रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के सामने मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए एक दिन का समय है। जो लोग अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ पाए हैं। वे आयु प्रमाण पत्र, ज...

April 26, 2024 5:39 PM

गिरिडीह जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर वोटर का आयोजन किया गया

गिरिडीह जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर वोटर का आयोजन किया गया। शहर के झण्डा मैदान से निकले इस रन फॉर वोटर में जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत कई अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने...

April 25, 2024 3:39 PM

राज्य में संबधित जिलों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया

राज्य में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संबंधित संसदीय क्षेत्रों और संबधित जिलों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी और निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के पत्र के बाद कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी...

April 25, 2024 3:23 PM

मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के डीआईजी पाकुड़ पहुँचे

पाकुड़ में आगामी एक जून को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी सीआरपीएफ संथाल परगना सह नोडल पदाधिकारी जयदेव केसरी पाकुड़ पहुँचे। राजमहल लोकसभा सीट पर सातवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर डीआईजी सीआरपीएफ ने उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक के साथ चुनाव की तैयारी के संबंध में विस्तार से...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला