झारखंड

September 8, 2024 8:19 PM

हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दनुआ घाटी में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना एक अनियंत्रित ट्रक के ऑटो में टक्कर से हुई, जिसके बाद ट्रक के पीछे से आ रही एक कार भी हादसे की चपेट में आ गई। दुर्घटना में एक-एक कर पांच गाड़ियां हादसे की श...

September 8, 2024 8:18 PM

गिरिडीह के गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया

गिरिडीह के गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है। गिरिडीह नगर भवन में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एक कार्यशाला में श्रीमती सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जनहित के कार्य किए हैं उसे जन-जन तक...

September 8, 2024 8:17 PM

झारखंड में बिजली समस्या के लिए राज्य की सरकार जिम्मेदारः सतीश चंद्र दुबे

कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि झारखंड में बिजली समस्या के लिए राज्य की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार न तो बिजली खरीद पाती है और न ही बिजली के बिल का भुगतान करती है, इसी कारण राज्य में बिजली संकट जारी है। श्री दुबे आज धनबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे...

September 8, 2024 8:12 PM

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेगी

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी झारखंड के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन नेताओं के साथ बातचीत के बाद सीटों का बंटवारा किया जाएगा। आज रांची में हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह जानकारी दी।

September 8, 2024 8:11 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मामलों में जेल भेजा गया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि उन्हें झूठे मामलों में जेल भेजा गया और अब उनके परिवार को जेल में डालने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। श्री सोरेन ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि न्यायपालिका में उन्हें पूरा विश्वास है।   उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों क...

September 8, 2024 8:11 PM

पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार ने कोई काम नहीं कियाः शिवराज सिंह चौहान

झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया, लेकिन अब चुनाव के नजदीक आते ही खोखली घोषणाएं की जा रही हैं।   श्री चौहान आज रांची में पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे ...

September 8, 2024 8:10 PM

हेमंत सोरेन झारखण्‍ड के लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं- भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान  

      भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार ने अपने कार्यकाल में राज्य को बर्बाद कर दिया है। श्री चौहान ने  रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सोरेन सरकार  कई झूठे वायदे कर रही है। उन्‍ह...

September 8, 2024 3:14 PM

राज्य भर में गणेश चतुर्थी को लेकर खासा उत्साह है

राज्य भर में गणेश चतुर्थी को लेकर खासा उत्साह है। गणेश उत्सव के मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा पहुंची। उन्होंने झुमरी तिलैया का भ्रमण किया और यहां लगे कई पंडालों का उद्धघाटन किया।उन्होंने समस्त देशवासियों के लिए मंगल कामना की।   इधर बोकारो इस्पात नगर के सिटी सेंटर में बने पूजा प...

September 8, 2024 3:12 PM

पुलिस अब जन शिकायतों का निपटारा सीधे संवाद से करने की कोशिश करेगी

पुलिस अब जन शिकायतों का निपटारा सीधे संवाद से करने की कोशिश करेगी। इसके तहत बोकारो और धनबाद में 10 सितंबर को पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान शिविर लगाया जाएगा। कोयलांचल के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच मित्रवत संबंध बनेगा। पीड़ित खुल कर अपनी बात पुलिस के समक्ष र...

September 8, 2024 3:12 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण परिचालन जिला मुख्यालय चाईबासा होते हुए किया गया

आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण परिचालन जिला मुख्यालय चाईबासा होते हुए किया गया। यह ट्रेन टाटानगर से खुलकर सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चाईबासा पहुंचेगी और कटक, भुवनेश्वर के रास्ते ब्रह्मपुर तक जाएगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला