झारखंड

May 5, 2024 6:36 PM

आरपीएफ ने ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आज ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए बतायी जा रही है। आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार जांच टीम ...

May 5, 2024 6:35 PM

लोकसभा चुनावों के बीच केंद्र सरकार ने कल प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है

लोकसभा चुनावों के बीच केंद्र सरकार ने कल प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। इसके साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य पांच सौ पचास डॉलर-प्रति टन तय किया गया है। इस फैसले से महाराष्ट्र सहित प्याज उत्पादक क्षेत्रों में किसानों के एक बड़े वर्ग की आय बढ़ाने मे मदद मिल सकती है। 

May 5, 2024 6:34 PM

गिरिडीह जिले में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया

गिरिडीह जिले में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कल मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें उन्होंने रोटरी क्लब, चेंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षकों और कई संस्थाओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे।

May 5, 2024 6:33 PM

हजारीबाग जिले के एनडीए प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने चुरचु प्रखंड के लगभग 27 गांवों का चुनावी दौरा किया

हजारीबाग जिले के एनडीए प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने कल चुरचु प्रखंड के लगभग 27 गांवों का चुनावी दौरा किया। प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने कहा कि उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है और वे उनकी आकांक्षों के प्रति खरे उतरेंगे।

May 11, 2024 5:14 PM

बड़गाईं अंचल जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर बहस पूरी 

बड़गाईं अंचल जमीन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ज़मानत याचिका पर बहस पूरी हो गयी है। अब 10 मई को पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। कल ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें बचाव पक्ष और ईडी की ओर से लिखित बहस जमा किया गया था। इसके प...

May 5, 2024 6:31 PM

उपायुक्त चंदन कुमार ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिए

रामगढ़ जिले  में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने जिले में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश दिये हैं। इसके अंतर्गत स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कोषांग को कई प्रतियोगिताएं और मतदान से संबंधित कार्यक्रम आयोजन करने हैं। इस क्रम में नोडल पदाधिकारी...

May 5, 2024 6:29 PM

खूंटी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे झामुमो के पूर्व विधायक बंसत लौंगा को पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया

खूंटी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे झामुमो के पूर्व विधायक बंसत लौंगा को झामुमो ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि बसंत लौंगा ने खूंटी लोकसभा  क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है। पार्टी के कंेद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आदेश पर उन्हें पार्टी से छह व...

May 5, 2024 6:28 PM

राज्य में लोकसभा सीट के लिए अब तक 68 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया

राज्य में लोकसभा सीट के लिए अब तक गिरिडीह, धनबाद, रांची  और जमशेदपुर में 68 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया है। इनमें से सबसे ज्यादा जमशेदपुर से बीस, धनबाद से अठारह, रांची से सत्रह और गिरिडीह से तेरह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की...

May 4, 2024 9:52 PM

नरेंद्र मोदी ने रांची में रोड-शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजधानी रांची में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा चौक पर स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रधानमंत्री के बिरस...

May 4, 2024 9:50 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में हजारीबाग, कोडरमा और चतरा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में हजारीबाग, कोडरमा और चतरा और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज होगी। इन तीनों सीटों के लिए कुल अड़सठ और गांडेय सीट के लिए तेरह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इसमें हजारीबाग से उन्नीस, कोडरमा से अठारह और चतरा से इकतीस नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। व...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला