झारखंड

May 7, 2024 7:47 PM

लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच हुई

लोकसभा चुनाव के छठे चरण को लेकर आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर और धनबाद के लिए नामांकन पत्रों की जांच में 96 पर्चे वैध पाये गये, जबकि 22 प्रत्याशियों का नामांकन अवैध पाये गये। उन्होंने बताय...

May 7, 2024 7:45 PM

सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी

सातवें और आखिरी चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। चौदह मई तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इस चरण में झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय सीटों के लिए एक जून को वोट डाले जाएंगे। इस बीच अधिसूचना जारी होने के पहले दिन ही राजमहल लोकसभ...

May 7, 2024 7:43 PM

ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल, उनके घरेलू सहयोगी जहांगीर आलम को न्यायालय में पेश किया

ईडी ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तार पीएस संजीव लाल, उनके घरेलू सहयोगी जहांगीर आलम को आज न्यायालय में पेश किया। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में संजीव लाल और जहांगीर आलम से पूछताछ करने के लिए ईडी की ओर से दस दिनों की रिमांड मांगी गयी। इसके बाद न्यायालय ने छह दिनों की रिमा...

May 7, 2024 7:38 PM

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री कुमार वर्तमान में पर्यटन सचिव के पद पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि शिक्षा सचिव के रूप में कार्यरत उमाशंकर सिंह ओड़िशा में चुनाव प्रेक्षक के रूप में पांच मई को चले गये हैं। ऐसे में उनके स्थान पर मनोज कुमार को...

May 7, 2024 7:33 PM

25 मई को वोट करेगा जमशेदपुर, इस अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं की संख्या कैसे बढ़े इसे लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

25 मई को वोट करेगा जमशेदपुर, इस अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं की संख्या कैसे बढ़े इसे लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने कहा की लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व है, जिसे हर लोग समझें और जमकर वोट डाले।  

May 7, 2024 5:30 PM

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी में आज झारखंड का मुकाबला मणिपुर से

रांची स्थित मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय महिला हॉकी में आज झारखंड का मुकाबला मणिपुर से होगा। रात आठ बजे से मैच खेला जाएगा। इससे पहले कल हरियाणा के साथ हुए मुकाबले में झारखंड पेनाल्टी शूटआउट में हरियाणा से एक के मुकाबले चार गोल से हार गया। वहीं 3 अन्य म...

May 7, 2024 5:28 PM

गोड्डा: राजमहल कोल परियोजना के हुर्राशि कोयला खनन क्षेत्र का तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने  निरीक्षण किया

गोड्डा जिले के लालमठिया के राजमहल कोल परियोजना  के हुर्राशि कोयला खनन क्षेत्र का तकनीकी निदेशक नीलाद्री राय ने  निरीक्षण किया। दो दिनों के दौरे पर आए तकनीकी निदेशक ने कोयला उत्पादन में बढ़ोतरी को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। तकनीकी निदेशक ने कहा कि कोयला खदान को लेकर सुरक्षा का सारा ध्यान रखा जाना चाहिए...

May 7, 2024 5:22 PM

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार सीता सोरन 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी

दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरन 10 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार नलीन सोरेन भी उसी दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दुमका जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र दुमका, जामा और शिकारी...

May 7, 2024 4:42 PM

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की संतावन लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की तेरह-तेरह, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और केंद्र श...

May 7, 2024 4:10 PM

ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके सहायक दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने कल ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उनके सहायक, दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ईडी ने कुल पैंतीस करोड़ तेईस लाख रूपये बरामद किए हैं। छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जंहागीर आलम के फ्लैट से इ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला