झारखंड

May 15, 2024 3:36 PM

अमित शाह झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 17 मई रांची आयेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर 17 मई रांची आयेंगे। वे पहले दिन रांची में रैली करेंगे। जबकि 18 मई को बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को घाटशिला आयेंगे। वे वहां भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के पक्ष में स...

May 15, 2024 3:35 PM

पांचवें और छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों का आने का सिलसिला जारी

झारखंड में पांचवें और छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों का आने का सिलसिला जारी है। इस क्रम में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हजारीबाग, कोडरमा और धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में जनसभा निर्धारित है। गिरिडीह जिले के देवरी में कोडरमा संसदीय क्षेत्र की...

May 15, 2024 3:35 PM

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस चरण में चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय सीट पर 20 मई को मतदान होना है। वहीं गांडेय विधानसभा के लिए उपचुनाव भी 20 मई को ही होना है। इधर हमारे चतरा संवाददाता ने खबर दी है कि जिले में उम्मीदवारों...

May 15, 2024 3:34 PM

गले तीन से चार दिनों तक तापमान में वृद्धि देखी जायेगी

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में वृद्धि देखी जायेगी, जिससे गर्मी का अनुभव होगा। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। तेज धूप और उमस का असर भी रहेगा।

May 15, 2024 3:34 PM

गुमला पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम मशीन सील बंद कर दी गयी

लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीन आ जाने के बाद कल देर शाम गुमला जिला मुख्यालय स्थित गुमला पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम मशीन सील बंद कर दी गयी। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व निगरानी के लिए सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया ...

May 15, 2024 3:33 PM

टेंडर कमीशन मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की टीम आज फिर पूछताछ करेगी

टेंडर कमीशन मामले में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की टीम आज फिर पूछताछ करेगी। कल उनसे लगभग 9 घंटे की पूछताछ हुई। इस क्रम में मंत्री के साथ उनके निलंबित पीएस संजीव लाल, संजीव लाल की पत्नी रीता लाल, नौकर जहांगीर आलम से भी पूछताछ हुई। इडी ने मंत्री से टेंडर कमीशन और जहांगीर आलम के य...

May 15, 2024 3:33 PM

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया गया

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद की ओर से जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कल शाम मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया गया। अगले पांच दिनों तक यह रथ जिले के विभिन्न इलाकों में घूम कर लोगों को चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। जागरूक...

May 15, 2024 3:33 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और झाममो ने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी और झाममो ने भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनके प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से इसकी शिकायत की है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सतीश पॉल मुंजनी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि सिंहभूम के मंझारी प्रखण्ड, बालाजोरी, ब...

May 15, 2024 3:32 PM

कर्मचारियों को चुनाव के बाकी बचे चरणों की बेहतर तैयारी करने का निर्देश

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के बाकी बचे चरणों की बेहतर तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता तक वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप का वितरण करने, शहरी निकाय के मतदान केन्द्रों पर अच्छे मतदान के लिए नगर निकाय के पद...

May 15, 2024 3:31 PM

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज झारखंड में चार चुनावी सभाएं करेंगे

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज झारखंड में चार चुनावी सभाएं करेंगे और इंडी गठबंधन के पक्ष में जमसमर्थन मांगेंगे। श्री यादव कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थन में हंटरगंज में, हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित छड़वा मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी भाई पटेल, गिरिडीह के बेंगाबाद स्थित ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला