झारखंड

September 11, 2024 11:36 AM

झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को सत्‍ता से हटाने का आह्वान किया है। रांची में पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्‍होंने कहा कि राज्य में सुशासन कायम करने के लिए झामुमो-कांग्रेस गठनबंध...

September 11, 2024 11:29 AM

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा- गठबंधन सरकार के कार्यों से राज्य की जनता संतुष्ट

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार के कार्यों से राज्य की जनता संतुष्ट है। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सत्ता पर काबिज होने के भाजपा के सभी प्रयास विफल होंगे।

September 11, 2024 11:25 AM

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने रांची, देवघर, धनबाद और दुमका समेत राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की ...

September 10, 2024 7:53 PM

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश जारी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।   मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न ...

September 10, 2024 7:52 PM

राज्यभर में झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राज्यभर में आज झारखंड पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह जिले में काफी लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने पुलिस कर्मियो को आम लोगों की समस्याओं को त्वरित निष्पादित करने का आदेश दिया।

September 10, 2024 7:52 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन का उद्घाटन करते हुए 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्षों में राज्य सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया है।   उन्होंने कहा कि जब गांव समृद्ध हो...

September 10, 2024 7:51 PM

राज्य सचिवालयकर्मी तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर

राज्य सचिवालयकर्मी तीन दिनों के सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। उनका प्रदर्शन रांची के नेपाल हाउस के पास चल रहा है। सचिवालय कर्मियों का कहना है कि सरकार पदों के सृजन पर जल्द निर्णय लें।   सचिवालय कर्मियों के अवकाश पर जाने से सचिवालय में काम काज प्रभावित हुआ है। सचिवालय कर्मियों ने चेतावनी देते हुए...

September 10, 2024 7:50 PM

उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए भर्ती दौड़ प्रक्रिया नियम में बदलाव के साथ एक बार फिर शुरू

झारखंड में उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए भर्ती दौड़ प्रक्रिया नियम में बदलाव के साथ एक बार फिर शुरू हो गई है। एडीजी कार्मिक आर के मल्लिक ने बताया कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आक्सीमीटर और बीपी मापने की मशीन की व्यवस्था की गई है।   पलामू के चियांकी एयरपोर्ट पर भर्ती दौड़ की प्रक्रिया प...

September 10, 2024 7:50 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने साहेबगंज बिचपुरा में आज ग्रामीणों के साथ संवाद किया

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने साहेबगंज बिचपुरा में आज ग्रामीणों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हाल ही में इस राज्य में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली है। राज्य के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों को समझने और वहां के लोगों से संवाद करना आवश्यक है।   उन्होने कहा कि आपसी संवाद से यह...

September 10, 2024 7:49 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्पाद सिपाही बहाली में जान गवा चुके मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए

झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उत्पाद सिपाही बहाली में जान गवा चुके मृतकों के परिजनों को एक-एक सरकारी नौकरी देनी चाहिए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अभ्यर्थियों की म...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला