झारखंड

May 19, 2024 7:59 PM

रांची लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान

रांची लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होना है। इसे लेकर एसएसपी चंदन सिन्हा ने आज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने पर चर्चा की गयी।

May 19, 2024 7:57 PM

झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने बोकारो में एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने बोकारो जिले के चंदन कियारी सूर्यडीह मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। श्रीमती सोरेन ने राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश...

May 19, 2024 7:54 PM

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रांची में की पत्रकार वार्ता

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने रांची में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि देश में अगली सरकार इंडी गठबंधन की बनने वाली है। देश के युवा किसान और महिला वर्ग में एक नया उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों...

May 19, 2024 7:52 PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमशेदपुर में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटशिला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के लिए जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश को और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए भविष्य को चुनता है। चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्...

May 19, 2024 7:49 PM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रदेश की तीन संसदीय सीटों पर कल मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झारखंड की तीन संसदीय सीटों पर चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त के. रवि कुमार ने बताया कि हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में छह हजार सात सौ पांच बूथों पर अनठावन लाख चौं...

May 19, 2024 4:42 PM

प्रदेश के चतरा लोक सभा सीट पर कल होगा मतदान, सभी बूथों पर प्रयाप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात

चतरा लोक सभा सीट पर कल होने वाले मतदान से पहले जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने कहा है कि जिले के दो सौ पंचानबे बूथों पर अतिरिक्त मतदान कर्मी लगाए गए हैं। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए 148 माइक्रो आब्जर्वरों की तैना...

May 19, 2024 4:40 PM

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से लोकसभा चुनाव को निपटाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है

राज्य निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से लोकसभा चुनाव को निपटाने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। तीनों संसदीय क्षेत्र और गांडेय विधान सभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की बूथों के लिए रवानगी का सिलसिला जारी है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र में कल होने वाले चुनाव को लेकर मतदान कर्मी ईवीएम मशीन...

May 19, 2024 4:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में एक चुनावी रैली को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य को सशक्त और आने वाली पीढ़ियों का भी उज्ज्वल भविष्य निश्चित करने के लिए है। घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने झारखंड में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इंडी गठबंधन प...

May 19, 2024 4:34 PM

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आंधी के साथ वज्रवात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कहीं-कहीं हीट वेव का भी असर देखने को मिलेगा।

May 19, 2024 4:33 PM

गोड्डा जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

गोड्डा जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जेएसएलपीएस सखी मंडल के द्वारा सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए विशेष मतदाता शिक्षा से सबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसमें लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए एक जून को अनिवार...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला