झारखंड

May 29, 2024 8:05 PM

चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने आज वेयर हाउस जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने आज वेयर हाउस जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया। चतरा लोक सभा सीट पर चुनाव के बाद सभी ईवीएम मशीनों को चतरा कॉलेज स्थित बनाए गए वज्र गृह में रखा गया है। वज्र गृह की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था...

May 29, 2024 8:04 PM

अंतिम चरण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गईं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 1 जून को राजमहल गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट के लिए मतदान सुनिश्चित किया गया है। कल शाम 5 बजे चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा।

May 29, 2024 8:04 PM

शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गोड्डा जिले का दौरा किया और भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि निशिकांत दुबे के कार्यों को देखकर यहां किसी भी तरह की एंटी इनकंबेंसी वोटिंग नहीं होगी बल्कि प्रो इनकंबेंसी वोटिंग होगी।

May 29, 2024 8:03 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कल दुमका में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वे दुमका से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट देने के लिए लोगों से अपील करेंगे।

May 29, 2024 8:01 PM

गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा को संबोधित किया

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज गोड्डा में इंडी गठबंधन की स्टार प्रचारक और जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। श्रीमती सोरेन ने जामताड़ा के वेना मैदान में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस...

May 29, 2024 8:00 PM

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाकुड़ जिले के पाडरकोला मैदान में आयोजित्त विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया

राजमहल संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ताला मराण्डी के लिए छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाकुड़ जिले के पाडरकोला मैदान में आयोजित्त विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की। विजय संकल्प जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री साय ने कहा कि पीएम...

May 29, 2024 7:59 PM

जेपी नड्डा ने देवघर जिले के सारठ विधानसभा के खागा में दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट मांगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवघर जिले के सारठ विधानसभा के खागा में दुमका प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट मांगा। उन्होंने चुनावी सभा के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है।

May 29, 2024 7:38 PM

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है

लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है। संताल में अब से थोड़ी देर में भाजपा नेता जेपी नड्डा, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में दुमका संसदीय क्षेत्र के सारठ के पालाजोरी के खागा मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद गोड्डा संसदीय क्षेत्र के लिए देवघर जिले के त्रिलोक परिसर से रोड शो करेंगे। एन...

May 29, 2024 7:38 PM

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य की तीन संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य की तीन संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। जिसके लिए स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दुमका इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई इस क्र...

May 29, 2024 7:37 PM

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से ईडी तीन जून को फिर पूछताछ करेगी

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में आईएएस मनीष रंजन से ईडी तीन जून को फिर पूछताछ करेगी। इससे पहले कल ईडी ने मनीष रंजन से 9 घंटे से अधिक पूछताछ की थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला