झारखंड

May 31, 2024 4:55 PM

रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर जिला प्रशासन युवाओं को जागरूक करेगा

रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर जिला प्रशासन युवाओं को जागरूक करेगा। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कल मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें अभियान के संबंध में रणनीति तैयार की गयी।

May 31, 2024 7:56 PM

राज्य की तीन संसदीय सीट गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी का सिलसिला जारी

राज्य की तीन संसदीय सीट गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए मतदान कर्मियों की रवानगी का सिलसिला जारी है। राजमहल लोकसभा सीट के लिए मतदान  को लेकर साहिबगंज जिले के पुलिस लाइन ग्राउंड में डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जहां से राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती बूथों के लिए ईवीएम, वीवी पैट ...

May 31, 2024 4:53 PM

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के बरवाटोली गांव में बीती रात हाथियों ने 2 घरों को ध्वस्त किया

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के मरंगलोइया पंचायत के बरवाटोली गांव में बीती रात हाथियों ने 2 घरों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान हाथियों ने घर में रखे सभी खाद्य पदार्थ सहित कमरे में रखे सभी सामानों को नष्ट कर दिया गया। पीड़ित लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

May 31, 2024 4:49 PM

गोड्डा जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा जिले में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सभी मतदाताओं से भय मुक्त वातावरण में वोटिंग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी तरह की गलत सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस हेडक्वाटर को सूचित करें। श्री मीणा ने कहा कि गोड्डा जिल...

May 31, 2024 4:33 PM

झारखंड में अंतिम चरण में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं

झारखंड में अंतिम चरण में कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इस चरण में राज्य की गोड्डा, दुमका और राजमहल सीट पर वोट डाले जायेगें। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें 53 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता 52 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। अनुसूचित जन...

May 31, 2024 4:31 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में तीन सीटों पर भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में तीन सीटों पर भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीनों संसदीय क्षेत्रों में वोटिंग के लिए 6 हजार 258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 489 शहरी क्षेत्र में और 5769 ग्रामीण क...

May 31, 2024 4:29 PM

जामताड़ा जिले में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई

दुमका संसदीय क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिले में अंतिम चरण में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय ने कल शाम संवादाता सम्मेलन में बताया कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए व्याप...

May 31, 2024 4:21 PM

अंतरराज्यीय गोड्डा बांका की सीमा पर स्थित अन्तर्राजीय खटनाई चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है

गोड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर अंतरराज्यीय गोड्डा बांका की सीमा पर स्थित अन्तर्राजीय खटनाई चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीपीओ ने औचक निरीक्षण किया और चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए । गोड्डा में एक जून को होने वाले चुनाव में शांति व्य...

May 31, 2024 4:19 PM

राज्य में भीषण गर्मी के प्रकोप से जनजीवन प्रभावित

राज्य में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रचंड गर्मी का प्रकोप कल भी जारी रहा। राज्य के 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। राज्य के विभिन्न हिस्सों मेें लू लगने से 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इनमें पलामू के पांच समेत सरायकेला, गुमला, गिरिडीह, निरसा और खूंटी शामिल हैं। मौस...

May 31, 2024 7:39 AM

झारखंड: आम चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी, राज्‍य की गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर डाले जाएंगे वोट 

झारखंड में अंतिम चरण में कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। इस चरण में राज्‍य की गोड्डा, दुमका और राजमहल सीटों पर वोट डाले जायेगें। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। 53 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता 52 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला