झारखंड

June 1, 2024 4:32 PM

चतराः लावालौंग प्रखंड में मनरेगा के जूनियर इंजीनियर और एक दलाल रिश्वत लेते धरा गया

एसीबी, हजारीबाग की टीम ने चतरा जिले के लावालौंग प्रखंड में मनरेगा के जूनियर इंजीनियर और एक दलाल को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कूप  निर्माण  योजना  के  एक लाभुक ने मापी  और  राशि भुगतान  के नाम  पर  रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई  थी।  एसीबी न...

June 1, 2024 4:31 PM

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह तीन जून को रांची जिले में विधि-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह तीन जून को रांची जिले में विधि-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रांची प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस उप  महानिरीक्षक, जिले के वरीय  पुलिस अधीक्षक, सिटी  एसपी, ग्रामीण  एसपी  और सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ होने वाली इस  बैठक में पिछले  तीन वर्षों के  दौरान ह...

June 1, 2024 4:30 PM

प्रमुख डैमों में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरु करेगी सरकार

राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रमुख डैमों में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरु करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले चरण  में जमशेदपुर के चांडिल,  दुमका के मसानजोर, रांची  के गेतलसूद,  बोकारो के तेनुघाटस  कोडरमा  के  तिलैया  औऱ धनबाद के मैथन डैम में कयाकिंग, पैडल  बोटिंग,   फ...

June 1, 2024 4:29 PM

रिम्स, रांची में केमिकल रिसाव और न्यूक्लियर रेडिएशन से प्रभावित मरीजों के  लिए सीबीआरएन सेंटर बनाया जाएगा

रिम्स, रांची में केमिकल रिसाव और न्यूक्लियर रेडिएशन से प्रभावित मरीजों के  लिए सीबीआरएन सेंटर बनाया जाएगा। निदेशक डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में संपदा समिति की  बैठक में रेडिएशन प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए नया कैंपस बनाने पर सहमति बन चुकी है। यहां लगभग बीस  बेड होंगे, जहां इलाज की अत्याधुनिक सुविध...

June 1, 2024 4:28 PM

अधिवक्ताओं पर हुए आपराधिक हमले और धमकियों की सूची लेगा झारखंड स्टेट बार काउंसिल

झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्यभर में अधिवक्ताओं पर हुए आपराधिक हमले और मिली धमकी की सूची सभी जिला बार एसोसिएशन से मांगी है। उन्हें दिव्यांग अधिवक्ताओं की भी पूरी जानकारी देने को कहा गया है। एसोसिएशन ने बताया कि अपराधियों द्वारा  अधिवक्ताओं को धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई अधिवक्ताओं ...

June 1, 2024 4:27 PM

लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप पूरी से आनंद विहार जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस पर हाईटेंशन तार के गिरने से दो यात्री झुलसे

रांची रेलमंडल केअंतर्गत चांडिल-मूरी रेलखंड पर सुइसा स्टेशन के अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप पूरी से आनंद विहार जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस पर हाईटेंशन तार के गिरने से दो यात्रियों के झुलसने की सूचना सामने आ रही है। दोनों घायलों को  गंभीर  हालत में आरंभिक इलाज के लिए बागमुंडी रेलवे अस्पताल मे...

June 1, 2024 4:25 PM

चार जून को होने वाले मतगणना के पहले बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी को हटाने की मांग तेज़

बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी को चार जून को होने वाले मतगणना के पहले हटाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रविकुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

June 1, 2024 4:23 PM

आचार संहिता के बाद अब तक एक अरब, चौंतीस  करोड़, पचहत्तर लाख रुपए की अवैध सामग्री और नकदी

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक अरब, चौंतीस  करोड़, पचहत्तर लाख रुपए की अवैध सामग्री और नकदी विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा जब्त की जा चुकी है।  इसमें पैंतालीस करोड़ नवासी  लाख  रुपए नकद, चार  करोड़ बत्तीस  लाख  रुपए का अवैध  शराब तथा छह करोड़ चौरासी लाख  रुप...

June 1, 2024 4:22 PM

मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में राज्य के तीन सीटों के लिए  हो रहे मतदान को लेकरआम से लेकर खास मतदाताओ में उत्साह देखने को  मिल रहा है। मतदान शुरु होने के साथ मतदान केंद्रों में  मतदाताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इधर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा क्षेत्र के...

June 1, 2024 4:20 PM

तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 2 सौ 41 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं

राज्य में सातवें और अंतिम चरण में लोक सभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 2 सौ 41 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं। इसमें राजमहल में 166, दुमका में 70  और गोड्डा में 05 मतदान केंद्र में वोटिंग करने की सारी जिम्मेवारी महिला मतदान कर्मियों के द्वारा निभाई जा रही है। इसके अलावा 7 ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला