झारखंड

June 3, 2024 3:06 PM

कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है

रांची लोकसभा सीट के लिए कृषि बाजार समिति पंडरा में मतगणना को लेकर कल कुछ इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंगलवार को पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक तिपहिया वाहन और सभी तरह के व्यावसायिक वाहनों के दोपहर दो से रात आठ बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने आदेश जा...

June 3, 2024 3:05 PM

14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 8 में 2019 की तुला में अधिक मतदान हुआ

2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2024 के चुनाव में झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 8 में अधिक मतदान हुआ है। जिन छह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है, वह सभी बिहार राज्य की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदान से...

June 3, 2024 3:04 PM

प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी

प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों और गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी और इंडी गठबंधन के नेता कालीचरण मुंडा, विजय हांसदा, सुखदेव भगत समेत 244 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य...

June 3, 2024 7:55 AM

झारखंड में मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम, 14 मतगणना केंद्रों पर कल सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

झारखंड में मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि राज्य में 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और पहला रुझान साढ़े नौ बजे तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 14 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती शाम 4 ब...

June 2, 2024 8:21 PM

झारखंड में इस बार सभी चरणों को मिलाकर 66.19 प्रतिशन मतदान हुआ

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि झारखंड में इस बार सभी चरणों को मिलाकर 66.19 प्रतिशन मतदान हुआ है। रांची में आज आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के तहत राजमहल लोकसभा सीट के लिए 70.78 प्रतिशत, दुमका लोकसभा सीट के लिए 73.87 और ग...

June 2, 2024 8:20 PM

मौसम विभाग ने कल गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है

मौसम विभाग ने कल राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। रांची स्थित मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। ऐसे में राजधानी रांची समेत रामगढ़, हजारीबाग, ...

June 2, 2024 8:19 PM

लोकसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए को 420 से अधिक सीटें मिलेंगीः निशिकांत दूबे

भारतीय जनता पार्टी के नेता और निवर्तमान सांसद निशिकांत दूबे ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए को 420 से अधिक सीटें मिलेंगी। आज देवघर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 50 से भी कम सीटें मिल सकती हैं।

June 2, 2024 8:19 PM

यातायात व्यवस्था के लिए 13 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई

धनबाद के कृषि बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा और जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी. जनार्दनन ने संयुक्त आदेश जारी कर 16 दंडाधिकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और यातायात व्यवस्था के लिए 13 पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति...

June 2, 2024 8:18 PM

राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर आज आधी रात से टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गयी

राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों पर आज आधी रात से टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गयी है। इसके तहत राज्य में पड़ने वाले 16 टॉल प्लाजा की टैक्स दरों में 10 से 25 रुपये तक की वृद्धि हुई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एनएचएआई के अनुसार अब एनएच 33 के ओरमांझी टॉल प्लाजा से गुजरने वाले कार, जीप, ...

June 2, 2024 8:17 PM

उप-चुनाव के लिए मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी

लोकसभा चुनाव, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा चुनाव तथा झारखण्ड के गांडेय विधानसभा उप-चुनाव के लिए मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना के रुझान और परिणाम आयोग की वेबसाइट रिजल्ट्स डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन (तमेनसजे.मबप.हवअ.पद) और वोटर हेल्‍पलाइन ऐप पर उपलब्‍...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला