झारखंड

June 5, 2024 2:38 PM

रांची के पंडरा स्थित ओटीसी मैदान से मेन रोड काली मंदिर तक भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला जाएगा

लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने पर आज रांची के पंडरा स्थित ओटीसी मैदान से मेन रोड काली मंदिर तक भाजपा की ओर से विजय जुलूस निकाला जाएगा। रांची के सांसद संजय सेठ इस जुलूस का नेतृत्व करेंगे। इधर खूंटी और लोहरदगा के नवनिर्वाचित संासद कालीचरण मुण्डा और सुखदेव भगत आज कांग्रेस के झारखंड प्रदेश ...

June 5, 2024 2:37 PM

इंडी गठबंधन के पांच सांसद और एक विधायक चुनकर जनता ने हम पर विश्वास जतायाः मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के पांच सांसद और एक विधायक चुनकर जनता ने हम पर विश्वास जताया है। श्रीसोरेन ने कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने इंडी गठबंधन को समर्थन दिया है, उस पर हम निश्चित रूप से खरा...

June 5, 2024 2:36 PM

देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार कियाःबाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। मरांडी ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्र...

June 5, 2024 2:36 PM

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों गुटों एनडीए और इंडी गठबंधन में खुशी की लहर

झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों गुटों एनडीए और इंडी गठबंधन में खुशी की लहर है। राजधानी रांची स्थित भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी तथा मिठाई बांटी। उधऱ हजारीबाग में हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत...

June 5, 2024 2:35 PM

रामगढ़ के पंजाब और सिख रेजीमेंट सेंटर में 981अग्निवीर जवानों ने कल देश सेवा की शपथ ली

रामगढ़ के पंजाब और सिख रेजीमेंट सेंटर में नौ सौ इक्यासी अग्निवीर जवानों ने कल देश सेवा की शपथ ली। इस दौरान पंजाब रेजीमेंट के प्रमुख ब्रिगेडियर संजय चंद्र कांडपाल ने बताया कि एक दिन में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा की संख्या में जवान पासिंग आउट परेड में शामिल हुए हैं। इन अग्निवीर जवानों को रेजिमेंट...

June 5, 2024 2:34 PM

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर आज राजधानी रांची समेत राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इधर पाकुड जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से पेड़ पौधे सहित जल संरक्षण की अपील की गई। उधर जामताड़ा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग की ओ...

June 5, 2024 2:34 PM

जमशेदपुर से भाजपा के विद्युत वरण महतो नेे झामुमो के समीर मोहन्ती को दो लाख उनसठ हजार सात सौ 82 वोटों से हराया

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों का परिणाम आ चुका है। कोडरमा से केन्द्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाकपा माले के विनोद सिंह से तीन लाख 77 हजार 14 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यह राज्य में सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत है। वहीं धनबाद से भाजपा प्रत्याशी ढुल्ल...

June 5, 2024 2:24 PM

रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया

राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं संताल के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सात और आठ जून को हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

June 5, 2024 2:24 PM

नीट में झारखंड के कहकशां परवीन और मानव प्रियदर्शी के साथ देश के सड़सठ विद्यार्थियों को पहला स्थान मिला

मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा-नीट में झारखंड के कहकशां परवीन और मानव प्रियदर्शी के साथ देश के सड़सठ विद्यार्थियों को पहला स्थान मिला है। बता दें कि मानव प्रियदर्शी राजधानी रांची के रहनवाले हैं। इन सभी 67 विद्यार्थियों को नीट परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

June 5, 2024 2:23 PM

गांडेय विधान सभा उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को सत्ताईस हजार एक सौ उनचास मतों से हराकर जीत दर्ज की

राज्य के गांडेय विधान सभा उपचुनाव में झामुमो की कल्पना सोरेन ने भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को सत्ताईस हजार एक सौ उनचास मतों से हराकर जीत दर्ज की। उधर कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रेयस लकड़ा ने कल रात जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला