झारखंड

June 12, 2024 4:08 PM

आंध्र प्रदेश में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ

आंध्र प्रदेश में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। विजयवाड़ा में आयोजित समारोह में तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही कई मंत्रियांे ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

June 12, 2024 4:06 PM

अठारहवीं लोकसभा का सत्र 24 जून से तीन जुलाई तक चलेगा

अठारहवीं लोकसभा का सत्र 24 जून से तीन जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और उसपर चर्चा होगी। इस दौरान लोकसभा के अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। इसके साथ ही लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ भी लेंगे। इधर राज्यसभा का सत्र 27 जून से तीन जुलाई तक चलेगा।

June 12, 2024 3:43 PM

बाबूलाल मरांडी ने ओड़िशा के नये मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को बधाई दी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ओड़िशा के नये मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी एवं दो उप मुख्यमंत्री केवी सिंहदेव तथा प्रभाती परीदा को बधाई दी है। श्री मरांडी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि पर जनता की सेवा करने के लिए संथाल आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाना गौरव की बात है।

June 12, 2024 3:42 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कल अपना पदभार ग्रहण किया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कल अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके बाद उन्होंने कई मंत्रियों से मिल कर विकास कार्यों पर चर्चा की। श्री सेठ ने कें...

June 12, 2024 3:41 PM

11वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून को होगी

11वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून को होगी। इस बीच जेपीएससी ने कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा में पास जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे 14 जून तक जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आयोग ने कहा कि तकनीकी खामियों की वजह से...

June 12, 2024 3:41 PM

सहायक आचार्य परीक्षा के लिए दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल सुनवाई हुई

सहायक आचार्य परीक्षा में शामिल होने के लिए दायर अमृता कुमारी और 41 अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल सुनवाई हुई। हाईकोर्ट सुनवाई के दौरान जेएसएससी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार को याचिका दाखिल करने वाले सभी 41 अभ्यर्थियों के लिए अलग से परीक्षा लेने का निर्देश दिया। इसके लिए अदालत ने जे...

June 12, 2024 3:40 PM

यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार नामांकन प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए वर्ष में दो बार नामांकन प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया है। यूजीसी ने जारी निर्देश में बताया है कि शिक्षण सत्र 2024-25 में जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में दो बार नामांकन प्रक्रिया शुरू ...

June 12, 2024 3:39 PM

पूरा झारखंड अभी भीषण गर्मी की चपेट में है

पूरा झारखंड अभी भीषण गर्मी की चपेट में है। कल पलामू, गढ़वा और सरायकेला का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी और हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल राज्य के उ...

June 11, 2024 8:56 PM

प्रथम फुटबॉल पावर नेशनल चौंपियनशिप के दोनों वर्गों में झारखंड की टीम चौंपियन बनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 7 से 10 जून तक आयोजित प्रथम फुटबॉल पावर नेशनल चौंपियनशिप के दोनों वर्गों में झारखंड की टीम चौंपियन बनी है। झारखंड की अंडर 14 बालक टीम ने फाइनल में पश्चिम बंगाल को तीन-शून्य से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इसी आयु वर्ग में बालिका टीम ने फाइनल में उत्तर प्रदेश को एक ...

June 11, 2024 8:56 PM

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज राज्य की विधि- व्यवस्था को लेकर वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अपराध और उग्रवाद नियंत्रण, अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी ली औ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला