झारखंड

June 16, 2024 3:37 PM

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित रतनोडीह और सियाटांड़ गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया

जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित रतनोडीह और सियाटांड़ गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल सेट और 18 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

June 16, 2024 3:36 PM

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी जिलों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है...

June 16, 2024 3:35 PM

केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकताः रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि आम लोगों तक केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्री सेठ कल  सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नागरिक अभिनंदन के बाद कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इससे पहले रंगामाटी पहुंचने पर पहले से मौजूद भाजपा औ...

June 16, 2024 3:35 PM

जामताड़ाः पायुक्त कुमुद सहाय नेविकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिए

जामताड़ा जिले की उपायुक्त कुमुद सहाय ने जिले में संचालित विभिन्न विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया है। कल एक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने जिले के युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने जि...

June 16, 2024 3:33 PM

गोड्डा से विधायक अमित मंडल ने कहा है कि इलाके में जल्द ही पचास से अधिक ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा

गोड्डा से विधायक अमित मंडल ने कहा है कि इलाके में जल्द ही पचास से अधिक ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2025 तक गोड्डा विधानसभा के हर कोने में बेहतर सड़कें बनेंगी, जिससे गांव की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। श्री मंडल कल ग्रामीण इलाकों में सड़कों के शिलान्यास करने के बा...

June 16, 2024 3:33 PM

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मतकमबेड़ा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर स्थित मतकमबेड़ा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां लाभुकों के बीच परिसम्पत्तियों का भी वितरण करेंगे।

June 16, 2024 3:32 PM

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है

राज्य में अगले आठ दिनों तक मानसून के प्रवेश करने की संभावना नहीं है। रांची स्थित मौसम केंन्द्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 से 25 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इधर, राज्य भर में तेज धूप के साथ उमस और गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कल राज्य के 14 जिलों में तापमान 41  डिग...

June 16, 2024 3:31 PM

लोहरदगा जिले में अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लोहरदगा जिले में अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। कल मंडल कारा और सिविल कोर्ट परिसर समेत अन्य जगहों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय, उपायुक्त डॉक्टर बाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा समेत बड़ी संख्या में अधिकारियों ने वन विभाग के सह...

June 16, 2024 3:31 PM

लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से राज्य में जनजातीय भाषा अकादमी के गठन की मांग की

गोमिया के विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात कर राज्य में जनजातीय भाषा अकादमी के गठन की मांग की है। कल मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि राज्य में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अलग अलग अकादेमी के गठन होने से यहां की भाषाओं का विकास और संरक्षण होगा। इस...

June 16, 2024 3:30 PM

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

राज्य में कल मनाये जाने वले ईद उल अजहा, बकरीद पर्व को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी जिलों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला