झारखंड

July 2, 2024 8:22 PM

साइबर क्राइम पर झारखंड में बहुत हद तक अंकुशः पुलिस महानिदेशक

राज्य के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने दावा किया है कि साइबर क्राइम पर झारखंड में बहुत हद तक अंकुश लगाया गया है। वे आज बोकारो स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 38वां स्थापना दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम को लेकर झारखंड पुलिस छा...

July 2, 2024 8:16 PM

बसंत सोरेन ने दुमका में 2,225 करोड़ रुपए की विकास-योजनाओं का उद्घाटन किया

राज्य के पथ एवं भवन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन ने दुमका में 2 हजार 2 सौ 25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद नलिन सोरेन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार राज्यभर में विकास को लेकर प्रतिबध्द है।   उन्...

July 2, 2024 8:13 PM

देश में तीन नये आपराधिक कानून कल से लागू हो गये

देश में तीन नये आपराधिक कानून कल से लागू हो गये हैं। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नए कानून के संबंध में सभी थाना प्रभारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।   उन्होंने कहा कि नया कानून लागू होने पर पुलिस जांच पदाधिकारियों के अनुसंधान का तरीका बदलेगा। साथ ही डिजिटल पुलिसिंग को ...

July 2, 2024 8:07 PM

अगस्त के तीसरे सप्ताह तक भर लिए जाएंगे आयुक्तों के पद

झारखंड उच्च न्यायालय में आज राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अवमानना याचिका समेत राज्य के 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों के पद रिक्त रहने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग क...

July 2, 2024 3:26 PM

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि सात जुलाई तक रांची, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, दुमका समेत राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए य...

July 2, 2024 3:26 PM

शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के बीच ओआरएस और जिंक टैबलेट बांटे जा रहे हैं

गोड्डा जिले में स्टॉप डायरिया कैंपेन के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के बीच ओआरएस और जिंक टैबलेट बांटे जा रहे हैं। यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया जायेगा। सात जुलाई तक घर-घर जाकर इन दवाइयों का वितरण किया जायेगा।

July 2, 2024 3:25 PM

देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने विकास योजनाओं में बरती गयी अनियमितता पर संज्ञान लिया

देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने देवीपुर प्रखण्ड की फुलकरी पंचायत के मुखिया द्वारा विकास योजनाओं में बरती गयी अनियमितता पर संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मंडल की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया है। जांच टीम से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी गयी है।

July 2, 2024 3:25 PM

जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि दो अपराधियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

July 2, 2024 3:24 PM

हजारीबागः नव प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है

हजारीबाग के मरियम टोली स्थित नव प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार सिंह ने अतिक्रमण की सूचना स्थानीय थाना, सदर अंचल अधिकारी और विभागीय अधिकारियों को दी है और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

July 2, 2024 3:23 PM

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने से 56 प्रतिशत विद्यार्थी वंचित

कोडरमा जिले में 30 जून को 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने से 56 प्रतिशत विद्यार्थी वंचित रह गये हैं। इसमें शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आयी है। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि लापरव...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला