झारखंड

July 3, 2024 8:39 PM

सरायकेला-खरसावां में भाजपा का विजय-संकल्प समारोह 14 जुलाई को आयोजित होगा

सरायकेला-खरसावां में भारतीय जनता पार्टी का विजय-संकल्प सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह 14 जुलाई को आयोजित होगा। आदित्यपुर में पार्टी के पदाधिकारियों की आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराने और लाभ दिलाने के लिए सहायता जागरुकता रथ रवाना किया गया।

July 3, 2024 8:38 PM

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया। बैठक में तय हुआ कि राजभवन को आज ही इससे अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण अभी प...

July 3, 2024 8:37 PM

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का दूसरा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में चौबीस जुलाई तक चलेगा

राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची का दूसरा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में चौबीस जुलाई तक चलेगा। खूंटी के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश मिश्र ने राजनीतिक दलों के साथ आज हुई बैठक में इसकी जानकारी दी।   उन्होंने बताया कि पच्चीस जुलाई को एकीकृत मतदाता सूची क...

July 3, 2024 8:36 PM

डॉक्टर विद्युत रंजन षाडंगी झारखंड उच्च न्यायालय के नए  मुख्य न्यायाधीश होंगे

डॉक्टर विद्युत रंजन षाडंगी झारखंड उच्च न्यायालय के नए  मुख्य न्यायाधीश होंगे। वहीं, वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चंद्रशेखर  का तबादला राजस्थान उच्च न्यायालय किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वाच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में...

July 3, 2024 8:15 PM

रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूटी समेत राज्य के कई  हिस्सों में पांच जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूटी समेत राज्य के कई  हिस्सों में पांच जुलाई तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। विभाग ने बताया कि राज्यभर में  मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभाव...

July 3, 2024 8:14 PM

चतरा जिले में कम मतदान वाले बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई निर्देश जारी

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चतरा जिले में कम मतदान वाले बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

July 3, 2024 8:13 PM

झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची में नयासराय ओवरब्रिज का निर्माण इस वर्ष अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है

झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची में नयासराय ओवरब्रिज का निर्माण इस वर्ष अक्टूबर तक पूरा करने को कहा है। अदालत ने कहा कि नयासराय ओवरब्रिज झारखंड उच्च न्यायालय और रिंग रोड को जोड़ता है। लेकिन पांच वर्षों में भी यह नहीं बन सका है। अदालत ने एक  जनहित याचिका पर सुनवाई  करते हुए राज्य सरकार को स्टेटस  रिपोर्...

July 3, 2024 8:10 PM

झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं  की बैठक जारी है

झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं  की बैठक जारी है। मुख्यमंत्री आवास में हो रही इस बैठक में लोकसभा चुनाव  परिणामों की समीक्षा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हो रही है।   इधर, राज्य में  मुख्यमंत्री को लेकर नेतृत्व परिवर्तन पर भी निर्णय लिए जाने क...

July 3, 2024 5:31 PM

गोड्डा जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है

गोड्डा जिले में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में यहां 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। मानसून की सक्रियता से किसान बेहद खुश हैं और वे खेती-किसानी में जुट गये हैं।  जिले के मेहरमा, महागामा और बसंतराय में धान की बहुत अच्छी खेती होती है। इन क्षेत्रों में किसानों के धान के बिजड़...

July 3, 2024 5:31 PM

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। झारखंड में भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग ने रांची समेत पूरे राज्य में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि जून महीने में मानसून की स्थिति बेहतर नहीं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला