झारखंड

September 20, 2024 12:20 PM

झारखंड: डीवीसी मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़

डीवीसी मैथन और पंचेत डैम से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने कल शाम झारखंड सीमा के डीबूडीह चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग कर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

September 20, 2024 8:40 AM

झारखंड: गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरुआत

गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड में साहिबगंज जिले के भोगनाडीह से संथाल परगना के लिए भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे आज पुलिस लाइन ग्राउंड में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।    श्री शाह गिरीडीह जिले में झारखंडी धाम का दौरा करेंगे और धनबाद संभाग के लिए यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे...

September 20, 2024 7:15 AM

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में आई.सी.ए.आर.- राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक कृषि संस्‍थान के शताब्‍दी समारोह को सम्‍बोधित करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में आई.सी.ए.आर.- राष्‍ट्रीय माध्‍यमिक कृषि संस्‍थान के शताब्‍दी समारोह को सम्‍बोधित करेंगी। इस अवसर पर झारखण्‍ड के राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार, केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संजय सेठ तथा मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहे...

September 19, 2024 8:29 PM

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट की चपेट में आने से आज 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। यह घटना सारंडा जंगल के इलाके में हुई। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि की और बताया कि क्षेत्र मेंं नक्सलियों के खिलाफ अभिया...

September 19, 2024 8:28 PM

संजय सेठ ने अधिकारियों को दिशा की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अधिकारियों को नियमित रुप से जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति-दिशा की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। सरायकेला-खरसांवा जिले में दिशा की बैठक के बाद श्री सेठ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

September 19, 2024 8:27 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। गढ़वा जिले में आज आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सोरेन ने कहा कि पीएम आवास योजना में उपेक्षा के कारण ही राज्य सरकार को अबुआ आवास योजना की शुरुआत करनी पड़ी।

September 19, 2024 8:27 PM

गिरिडीहः अन्नपूर्णा देवी ने झारखंडी धाम में प्रस्तावित अमित शाह की सभा की तैयारी की समीक्षा की

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित झारखंडी धाम में कल के प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह की सभा की तैयारी की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य क...

September 19, 2024 8:26 PM

हिमंता बिस्वा सरमा ने साहिबगंज और गिरिडीह मेंअमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज साहिबगंज और गिरिडीह में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साहिबगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार पर फिर हमला बोला...

September 19, 2024 8:25 PM

अमित शाह संताल परगना और धनबाद प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संताल परगना और धनबाद प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह सबसे पहले साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचेंगे और स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।   इसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान ...

September 19, 2024 8:25 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गयी हैं। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उनका स्वागत किया। वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सबेरे श्रीमती मुर्मू मूर्ति गार्डेन का उद्घाटन करेंगी।   हमारे संवाददाता ने बताया कि राष्ट्रपति दिन के लगभग 11 ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला