झारखंड

July 10, 2024 5:47 PM

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के कल से फिर सक्रिय होने की संभावना

राज्य में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के कल से फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कल रांची, दुमका, हजारीबाग, देवघर, गिरडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, खूंटी, बोकारो और गुमला में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रांच...

July 10, 2024 5:45 PM

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल शाम रांची के रिम्स स्थित विश्राम सदन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल शाम रांची के रिम्स स्थित विश्राम सदन का उद्घाटन किया। 310 बेड वाले इस विश्राम सदन का निर्माण पावर ग्रिड की ओर से कराया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की समस्याओं के निदान के लिए वे गंभीर हैं।

July 10, 2024 5:45 PM

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत झारखंड के दस दिवसीय दौरे पर हैं

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत झारखंड के दस दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे रांची में 12 से 14 जुलाई तक अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक मौजूद रहेंगे।

July 10, 2024 5:44 PM

भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एचईसी को आर्थिक संकट से निकालने के लिए मंत्रालय और सेल के अधिकारियों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे

भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एचईसी को आर्थिक संकट से निकालने के लिए मंत्रालय और सेल के अधिकारियों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे हैं। वे कल नयी दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय और सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों से जानना चाहा है कि एचईसी को भेल और रक्षा म...

July 10, 2024 5:42 PM

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है

राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है। इस कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग की एक टीम आज दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही है। पतरातू में यह टीम दो दिनों तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। टीम में सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के साथ छह अन्य...

July 10, 2024 5:42 PM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की विधि व्यवस्था पर फिर सवाल उठाये हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की विधि व्यवस्था पर फिर सवाल उठाये हैं और हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि झामुमो-कांग्रेस के कुशासन से पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है।

July 10, 2024 2:41 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों की भी जानकारी ली। बैठक में श्री सोरेन ने अधिकारियों को सितंबर के अंत तक लगभग 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति पूरा करने का लक्ष्य दिया।   उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों मे...

July 9, 2024 9:34 PM

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कुचाई एवं खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कुचाई एवं खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारीं एवं पुलिसकर्मियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था एवं अपराध मुक्त वातावरण बनेगी।

July 9, 2024 9:20 PM

मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज रांची में मंत्री का पदभार ग्रहण किया

मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज रांची के नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में एक बार फिर से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री का पदभार ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक और बेहतर सुवि...

July 9, 2024 9:19 PM

जल्द ही गिरिडीह नगर-निगम वासियों को रांची राजधानी की तरह नागरिक सुविधाएं मिलेगी

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और गिरिडीह के 20 सूत्री प्रभारी मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जल्द ही गिरिडीह नगर-निगम वासियों को रांची राजधानी की तरह नागरिक सुविधाएं मिलेगी। वहीं गिरिडीह में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इधर डीसी न...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला