July 12, 2024 8:19 PM
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत मूरी चांडिल रेलखंड पर विकास कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के अंतर्गत मूरी चांडिल रेलखंड पर विकास कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 14 जुलाई को दो ट्रेने रद्द रहेंगी। इनमें टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर मेमू पैसेंजर और टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।