झारखंड

July 13, 2024 7:40 PM

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार-झालसा की ओर से आज राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार-झालसा की ओर से आज राज्यभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसमें 10 लाख मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन के लिए उच्च न्यायालय में दो खंडपीठों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय ल...

July 13, 2024 7:40 PM

राज्य में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है

राज्य में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इनकी नियुक्ति के लिए बनी नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका कल झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने तेईस सौ तेरासी पदों पर नियुक्ति के लिए वर्ष 2023 में विज्ञापन जारी किया था। प्रार्थी ने नियमावली की कु...

July 13, 2024 6:52 PM

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डा. इरफान अंसारी ने संताल परगना में डेमोग्राफी बदलने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डा. इरफान अंसारी ने संताल परगना में डेमोग्राफी बदलने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। एक केस के सिलसिले में दुमका पहुंचे डा. अंसारी ने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि इसके लिए जिम्मेवार राज्य सरकार नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार है।

July 13, 2024 6:52 PM

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स के समग्र स्कोर में पिछली बार की तुलना में झारखंड के स्कोर में सुधार

नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स के समग्र स्कोर में पिछली बार की तुलना में झारखंड के स्कोर में सुधार हुआ है, लेकिन सतत विकास लक्ष्य पाने के मामले में इसका प्रदर्शन निराशाजनक है। राज्यों की सूची में झारखंड का स्थान नीचे से दूसरे नम्बर पर है। हालांकि झारखंड परफार्मर राज्यों की श्रेणी में शामिल है।  ...

July 13, 2024 6:52 PM

रांची सहित राज्य के कई जिलों में कल रात भी बारिश हुई

राज्य में मानसून फिर से सक्रिय है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में कल रात भी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, गुमला समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना व्यक्त...

July 13, 2024 6:51 PM

राज्य में मानसून फिर से सक्रिय है

राज्य में मानसून फिर से सक्रिय है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने आज रांची, पश्चिमी सिंहभूम और गुमला समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गयी है।

July 13, 2024 6:51 PM

राजधानी रांची समेत राज्यभर की अदालतों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है

राजधानी रांची समेत राज्यभर की अदालतों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 लाख मामलों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

July 13, 2024 6:51 PM

हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने चतरा जिले में आपराधिक और उग्रवादी घटनाओं की समीक्षा की

बोकारो के जोनल आईजी माइकल राज एस और हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने चतरा जिले में आपराधिक और उग्रवादी घटनाओं की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। बा...

July 13, 2024 6:50 PM

राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरु कर दिये गये हैं

राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरु कर दिये गये हैं। इस सिलसिले में पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से वोटर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।  चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविन्द  आनंद और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रही झंडी  दिखाकर मतदाता ...

July 13, 2024 6:50 PM

गोड्डा जिले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

गोड्डा जिले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जेपीएन चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले नाबालिक के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला