झारखंड

September 26, 2024 8:35 PM

रांची, खूंटी, धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी

रांची, खूंटी, धनबाद समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पलामू और संताल क्षेत्र में कल भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कल पलामू, गढ़वा और लातेहार के अलावा गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भी...

September 26, 2024 8:34 PM

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को मिली एक और सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने गिरिडीह जिले से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली लक्ष्मण राय को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस और सीआरपीएफ ने पारसनाथ के तराई में छापा मारक...

September 26, 2024 8:34 PM

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूरों ने केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

झारखंड के बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग के 70 मजदूर मलेशिया में फंस गये हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से मलेशिया में फंसे मजदूरों की घर वापसी कराने का आग्रह किया है।

September 26, 2024 8:33 PM

राज्य सरकार ने करीब पौने दो लाख किसानों का 2 लाख रुपये तक का ऋण किया माफ

राज्य सरकार ने आज करीब पौने दो लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफ कर दिया। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों के करीब 400 करोड़ रुपये की कृषि लोन माफ करने की घोषणा की। इस मौके पर श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरक...

September 26, 2024 8:32 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्तूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्तूबर को हजारीबाग में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर आज भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद मनीष जायसवाल समेत पार्टी के कई नेताओं कार्यक्रम स्थल गांधी मैदा...

September 26, 2024 2:53 PM

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 8वीं ईस्ट जोन रायफल शूटिंग चौंपियनशिप

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आज से शुरु हो रहे 8वीं ईस्ट जोन रायफल शूटिंग चौंपियनशिप में चतरा जिले से 15 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चतरा जिला रायफल शूटिंग क्लब के प्रशिक्षक नीतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में 6 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 3...

September 26, 2024 2:52 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर किया हमला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर हमला करते हुए कहा कि हमारे कार्यों को अंकुश लगाने के लिए बड़े-बड़े नेताओं को लगा दिया गया है। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होने कहा कि झारखण्ड में कोई डेमोग्राफी चेंज नहीं हुई है। हम लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। आसनसोल दक्षिण की विधायक ...

September 26, 2024 3:35 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरएसएस को देश तोड़ने वाला संगठन बताया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरएसएस को देश तोड़ने वाला संगठन बताया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण अपने पूर्वजों, वंशजो और आदिवासी स...

September 26, 2024 2:52 PM

कोडरमा जिले में डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन वृद्धि

कोडरमा जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के कारण  कई इलाकों में जल जमाव के कारण डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल कोडरमा जिले में 32 लोग डेंगू से पीड़ित है, इनमें से कई लोग घरों में रहकर अपना इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्...

September 26, 2024 2:52 PM

राज्य के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश, आम जनजीवन प्रभावित

राजधानी रांची, खूंटी और सिमडेगा समेत राज्य के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने रांची, गोड्डा और साहिबगंज समेत राज्य के जिलों में 27 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला