अंतरराष्ट्रीय

July 8, 2024 11:10 AM

उरुग्वे में एक नर्सिंग होम में लगी आग, आठ महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत

उरुग्वे में कल शाम एक नर्सिंग होम में लगी आग में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ महिलाएं हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पिछले सप्ताह उरुग्वे भीषण शीतलहर की चपेट में रहा। कई बार सुबह का तापमान शून्य से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

July 8, 2024 11:48 AM

फ्रांस में संसदीय चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में त्रिशंकु संसद का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया

फ्रांस में संसदीय चुनाव के मतदान बाद सर्वेक्षणों में त्रिशंकु संसद का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। दूसरे दौर के मतदान में वामपंथी न्यू पॉपुलर फ्रंट को अधिकांश सीटें मिलने की संभावना है। सर्वेक्षण में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मध्यपंथी एंसेंबल गठबंधन दूसरे स्थान पर जबकि धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली ...

July 8, 2024 8:57 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रूस और ऑस्‍ट्रिया की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे। पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्को जाएंगे। यह सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को रक्षा, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति तथा...

July 7, 2024 9:03 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिन के दौरे पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल रूस और ऑस्ट्रिया के तीन दिन के दौरे पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन के लिए मॉस्‍को जाएंगे। यह वार्षिक सम्‍मेलन प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को संपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों की समीक्षा करने का एक अव...

July 7, 2024 5:51 PM

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे और निर्णायक दौर के लिए मतदान जारी

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे और निर्णायक दौर के लिए मतदान जारी है। मतदान भारतीय समयानुसार रात साढ़े ग्‍यारह बजे समाप्त होगा। संसद के निचले सदन की कुल पांच सौ 77 सीटों में से पांच सौ एक सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अन्य 76 सीटों पर पिछले रविवार को हुए पहले दौर के मतदान में विजयी उम्‍मीदवारों ने न...

July 7, 2024 5:34 PM

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का पांच सदस्‍यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिन की कोलंबो यात्रा शुरू करेगा

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग का पांच सदस्‍यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आज से तीन दिन की कोलंबो यात्रा शुरू करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे  राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के सचिव और महानिदेशक श्रीनिवास, श्रीलंका के सिविल सेवकों के क्षमता वर्धन कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान इन ...

July 7, 2024 9:50 AM

फ्रांस में दूसरे चरण का संसदीय चुनाव जारी, पहले चरण में दक्षिणपंथी नेशनल रैली को 30% से अधिक वोट मिले

फ्रांस में आज दूसरे चरण का संसदीय चुनाव हो रहा है। राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संसद भंग कर तीन वर्ष पूर्व ही आम चुनाव कराने की घोषणा की थी। शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि मैरिन ली पेन के नेतृत्‍व वाली धुर दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी को पहले चरण के चुनाव में तीस प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। अन...

July 7, 2024 9:33 AM

गाजा पट्टी के एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 16 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

फलस्तीन में गाजा पट्टी में, एक स्कूल पर इजरायल के हवाई हमले में 16 लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भवन में हजारों विस्थापित लोग रह रहे थे। उधर, इजरायल ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने मध्य गज़ा में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल का कहना है कि इस स्थान से गाजा में इजरायल के सै...

July 7, 2024 1:45 PM

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा से पहले उत्साह व्यक्त किया

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नैमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी वियना यात्रा विशेष सम्मान का विषय है और वे इसकी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं। श्री मोदी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में 9 जुलाई को मॉस्को से ऑस्ट्रिया पहुंचेंगे। पिछले 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये ...

July 6, 2024 5:54 PM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति मसूद पेजस्कियान को शुभकामनाएं दी हैं

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति मसूद पेजस्कियान को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वह भारत और ईरान तथा क्षेत्र के लोगों के हित में दीर्घकालीन द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए श्री पेजस्कियान के साथ निकटता से काम करने के लि...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला