अंतरराष्ट्रीय

September 20, 2024 9:37 AM

भारत में आतंकवाद की सबसे बड़ी चुनौती जम्‍मू-कश्‍मीर में इस्‍लामिक स्‍टेट और अलकायदा से जुड़े समूह: ग्‍लोबल फाइनेंशियल एक्‍शन टॉक्‍स फोर्स

ग्‍लोबल फाइनेंशियल एक्‍शन टॉक्‍स फोर्स (एफएटीएफ) ने कहा है कि भारत में आतंकवाद की सबसे बड़ी चुनौती जम्‍मू-कश्‍मीर में इस्‍लामिक स्‍टेट और अलकायदा से जुड़े समूहों से है। पेरिस से संचालित संस्था की रिपोर्ट के अ‍नुसार, ये आतंकी समूह राज्‍य में अलगाववादी आंदोलनों के साथ किसी न किसी रूप में सक्रिय हैं। &...

September 20, 2024 8:08 AM

श्रीलंका: राष्ट्रपति चुनाव के लिए की जा रही हैं तैयारियां, कुल 38 उम्मीदवार हैं मैदान में

श्रीलंका में चुनाव आयोग और अन्‍य एजेंसियां राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए कल के मतदान की तैयारियां कर रही हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पुलिस की तैनाती सहित विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में 38 उम्‍मीदवार मैदान में हैं और मतदाताओं की संख्‍या लगभग एक करोड 70 लाख है।

September 20, 2024 8:05 AM

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से अमरीका की तीन दिवसीय यात्रा पर, क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल से अमरीका की तीन दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। वे कल डेलवेयर के विल्मिंगटन में, क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्वाड चार प्रमुख देशों का संगठन है जिसमें अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।   श्री मोदी कई विदेशी भागीदारों और भारतवंशियों से संवाद भी क...

September 20, 2024 7:54 AM

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने बाढ़ग्रस्‍त मध्‍य यूरोपीय देशों के लिए 10 अरब यूरो की सहायता की घोषणा की

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने बाढ़ग्रस्‍त मध्‍य यूरोपीय देशों के लिए 10 अरब यूरो की सहायता की घोषणा की है। कल पोलैंड के रोक्‍ला में हुई बैठक में, चेक गणराज्‍य, पोलैंड और स्‍लोवाकिया के प्रधानमंत्री तथा ऑस्ट्रिया के चांसलर उपस्थित थे। यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष ने कहा कि बाढ़ग्रस्‍त देशों को पुनर्निमाण क...

September 19, 2024 7:56 PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जॉर्डन को कुष्ठ रोग मुक्‍त होने वाला दुनिया का पहला देश घोषित किया

        विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जॉर्डन को कुष्ठ रोग मुक्‍त होने वाला दुनिया का पहला देश घोषित किया है। यह वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जॉर्डन को बधाई देते हुए, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा कि जॉर्डन ने दो दशको...

September 19, 2024 7:39 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे- विदेश सचिव विक्रम मिस्री

                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्र...

September 19, 2024 4:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 21 से 23 तारीख तक अमरीका के दौरे पर रहेंगे। नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री कई विदेशी नेताओं से वार्ता करेंगे और अमरीका में भारतीय समुदाय को सम्‍बोधित करेंगे।...

September 19, 2024 8:04 AM

संसद ने रक्षा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 11 अरब 96 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करने के लिए बजट में किया है संशोधन: वित्त मंत्रालय, यूक्रेन

यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उनकी संसद ने रक्षा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 11 अरब 96 करोड़ अमेरिकी डॉलर आवंटित करने के लिए वर्ष 2024 के बजट में संशोधन किया है।     होलोस पार्टी के सांसद यारोस्लाव ज़ेलेज़्न्याक ने कहा कि वर्ष 2024 में रक्षा के लिए यूक्रेन का खर्च लगभग 90 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक...

September 19, 2024 8:10 AM

अस्थायी निवासी आगमन की संख्‍या कम करने के लिए कनाडा ने अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या घटाने की घोषणा की

कनाडा ने अस्थायी निवासी आगमन की संख्‍या कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या घटाने की घोषणा की है। आप्रवासन, शरणार्थी और सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) ने कल एक विज्ञप्ति में कहा कि वर्ष 2025 में नए अंतर्राष्ट्रीय छात्र अध्ययन परमिट को वर्ष 2024 के 4 लाख 85 हज़ार के लक्ष्य से 10 प्रतिशत ...

September 19, 2024 7:12 AM

लेबनान में हुए सिलसिलेवार विस्‍फोटों में कम से कम 32 लोगों की मौत

लेबनान में मंगलवार और कल हुए सिलसिलेवार विस्‍फोटों में कम से कम 32 लोग मारे गए। ये विस्‍फोट संचार उपकरणों में हुए हैं। इनमें से कुछ उपकरणों का उपयोग आतंकी गुट हि‍ज्बुल्‍लाह कर रहा था।   लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में कल वॉकी-टॉकी में हुए विस्‍फोट से मरने वालों की संख्‍या बढ़क...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला