अंतरराष्ट्रीय

July 30, 2024 2:08 PM

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आज

  श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया भारतीय समयानुसार आज शाम सात बजे तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेलेगी। यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत का लक्ष्य अब अंतिम मैच जीतकर 3-0 से जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करना है। इस मैच के...

July 30, 2024 10:27 AM

अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बनीं जिया राय

जिया राय अंग्रेजी चैनल को अकेले तैरकर पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक बन गई हैं। 16 वर्षीय दिव्यांग जिया ने 28 से 29 जुलाई के बीच इंग्लैंड के एबॉट्स क्लिफ से फ्रांस के पॉइंट डे ला कोर्टे-ड्यून तक 34 किमी की दूरी 17 घंटे 25 मिनट में तय की। दिव्यांग होने के बावजूद ...

July 29, 2024 9:09 PM

बांग्लादेश सरकार आरक्षण आंदोलन के दौरान देशव्यापी हिंसा में मारे गए लोगों की मौत पर कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाएगी

  बांग्लादेश सरकार आरक्षण आंदोलन के दौरान देशव्यापी हिंसा में मारे गए लोगों की मौत पर कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाएगी। यह निर्णय आज प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिव मोहम्मद महबूब हुसैन ने कहा कि सचिवालय में सभी लोग काले बैज पहनेंगे और मस्जिद...

July 29, 2024 8:44 PM

लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण कई उड़ानें रद्द

  लेबनान में, इज़राइल और सशस्त्र राजनीतिक समूह हिजबुल्लाह के बीच तनाव बढ़ने के कारण आज बैरूत हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई या उनमें देरी हुई। यह घटनाक्रम शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलान पहाडियों में हमले में 12 बच्चों की मृत्‍यु के बाद हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर फ...

July 29, 2024 7:16 PM

लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका, भारतीय दूतावास ने जारी किया यात्रा सलाह

  लेबनान के हिजबुल्लाह समूह को इज़राइल की चेतावनी के बाद संघर्ष बढ़ने की आशंका देख भारतीय दूतावास ने लेबनान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए आज एक यात्रा सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि लेबनान में रहने वाले भारतीय या लेबनान की यात्रा करने की योजना बनाने वाले बैरूत में दूतावास के संपर्क में रहे...

July 29, 2024 4:02 PM

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस्फ़हान में आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की

  भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के इस्फ़हान में 21 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित 54वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2024 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सभी पांच भारतीय प्रतिभागियों ने पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के रिदम केडिया और मध्य प्रदेश के वेद लाहोटी ने स्वर्ण प...

July 29, 2024 3:59 PM

निकोलस मादुरो ने एक बार फिर जीता वेनेजुएला के राष्ट्रपति का चुनाव   

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और 2031 तक देश पर शासन करेंगे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतगणना पूरी होने के बाद ये जानकारी दी गई। मादुरो को 51 लाख पचास हजार 92 वैध वोट मिले हैं।

July 29, 2024 1:35 PM

विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 : टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया का किया गया शुभारंभ   

  दुबई की हमदान बिन मोहम्मद स्मार्ट यूनिवर्सिटी में फेडरेशन ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विश्व शिक्षा सम्मेलन 2024 में आज आधिकारिक तौर पर टेक लीडर्स फोरम ऑफ इंडिया-टेल्‍फी का शुभारंभ किया गया।    इंजीनियरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई यह एक नई पहल है। इसका उद्देश्‍य इंजीनियरो...

July 29, 2024 12:50 PM

पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन के ग्रुप सी के दूसरे दौर का मैच किया गया रद्द

पेरिस ओलंपिक में, सात्विकसाईराज और चिराग की भारतीय जोड़ी का जर्मनी के मार्विन सेडेल और मार्क लैम्सफस के खिलाफ बैडमिंटन के ग्रुप सी के दूसरे दौर का मैच मार्क के घुटने की चोट के कारण आज रद्द कर दिया गया।  विश्व बैडमिंटन परिसंघ के बयान के अनुसार, मार्क लैम्सफस ने ओलिम्पिक खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता ...

July 29, 2024 1:12 PM

तोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, वैश्विक भलाई के लिए राष्ट्रों के बीच चर्चा

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि विश्व में स्थिरता, सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि की दृष्टि से आज का समय चुनौतियों से भरा है और इसलिए विश्वसनीय साझेदारी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि क्वाड का मंच इस सहयोग और साझेदारी का आज के समय का सबसे बड़ा उदाहरण है। तोक्यो में...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला