अंतरराष्ट्रीय

August 5, 2024 2:43 PM

एंटनी ब्लिंकन ने जी-7 को इजरायल के खिलाफ ईरान और हिजबुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, इज़राइल पर ईरान और हिज्बुल्लाह की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी हाल में हिजबुल्लाह और हमास में प्रमुख हस्तियों की हत्याओं के मद्देनजर आई है।

August 5, 2024 12:34 PM

अमरीका में तूफान डेबी हुआ मजबूत, आज रात फ्लोरिडा के बिग बेंड से टकराने की संभावना 

  अमरीका में, उष्णकटिबंधीय तूफान-डेबी तेजी से मजबूत होकर कल पूर्ण तूफान में बदल गया। इसके आज रात तक फ्लोरिडा के खाड़ी तट के बिग बेंड क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। श्रेणी-1 में बदले इस तूफान से फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना राज्यों में भीषण वर्षा और विनाशकारी बाढ़ आने की संभावना है। अमरी...

August 5, 2024 12:23 PM

सिसिली द्वीप के पूर्वी तट पर नाव दुर्घटना में दो प्रवासियों की मौत, एक व्यक्ति लापता

  दक्षिणी इटली के सिसिली द्वीप के पूर्वी तट पर हुई नाव दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। देश के तटरक्षक ने कहा कि सिरैक्यूज से लगभग 17 मील दक्षिण पूर्व में प्रवासियों को ले जा रही नाव से एक आपातकालीन कॉल प्राप्‍त हुई। बचाव दल ने इस नाव पर सवार 34 लोगों को बचा लिया है जब...

August 5, 2024 12:17 PM

बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन में 13 पुलिसकर्मी सहित 90 लोगों की मौत

  बांग्लादेश में जारी हिंसक संघर्ष में कल 13 पुलिसकर्मियों सहित 90 लोग मारे गये और अनेक घायल हो गये। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के आयोजकों ने हाल की हत्याओं के विरोध में कल राष्ट्रव्यापी असहयोग आंदोलन शुरू किया और अपनी एक सूत्री...

August 5, 2024 11:13 AM

भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जलमार्ग और रेलवे को विकसित करने का आह्वान किया

  नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नेपाल के जलमार्ग और रेलवे को विकसित करने का आह्वान किया है। भौतिक अवसंरचना और परिवहन मंत्रालय के तहत सड़क विभाग की वार्षिक प्रगति समीक्षा बैठक में श्री ओली ने सिविल सेवकों को भारतीय सीमा के पास हनुमान नगर से त्रिवेणी और ...

August 5, 2024 11:10 AM

बढ़ते विवाद के बीच आईओसी प्रमुख थॉमस बाक ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ पर आईओसी को बदनाम करने का आरोप लगाया

  अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति- आईओसी ने पिछले वर्ष वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा दो महिला खिलाड़ियों के लिए लिंग परीक्षण को गैर-कानूनी और विश्वसनीयता से परे बताया है। आईओसी के प्रवक्ता मार्क एडम्‍स ने इन परीक्षणों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जांच और जांच प्रक्रिया पूर...

August 5, 2024 10:53 AM

श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से हराया

  श्रीलंका के साथ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में कल भारत को हार का सामना करना पड़ा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में कल रात खेले गए मैच में मेजबान श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराया। 241 रन के लक्ष्‍य के जवाब में भारत की टीम 42 ओवर और दो गेंदों में 208 रन पर आउट हो गई। कप्‍तान रोहित...

August 5, 2024 12:51 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों - फि‍जी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यात्रा के पहले चरण में वे आज से सात अगस्त तक फिजी में होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।राष्‍ट्रपति मुर्मु फिजी के राष्‍ट्रपति ...

August 5, 2024 10:40 AM

विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच भारतीय नागरिकों को यात्रा न करने की सलाह दी

  विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में जारी हिंसा की ताजा घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहां की यात्रा न करने की सख्त हिदायत दी है। मंत्रालय ने परामर्श जारी कर बांग्लादेश में सभी भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और कहीं आने जाने से बचने को कहा है। उन्‍हें आपात फोन नंबर प...

August 5, 2024 12:57 PM

केन्‍द्र सरकार ने पेरिस ओलंपिक पर स्‍मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की  

केन्‍द्र सरकार ने पेरिस ओलंपिक पर स्‍मारक डाक टिकट जारी करने की घोषणा की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डाक विभाग ने कहा कि स्‍मारक डाक टिकटों का सेट आज दिन के 12 बजे जारी किया जाएगा। केन्‍द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा युवा कार्य और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया इस अवसर पर उपस्थित ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला