अंतरराष्ट्रीय

August 8, 2024 5:58 PM

जापान में 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प

  जापान में आज 7 दशमलव एक तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प आया। जापान के मौसम विभाग ने देश के तटवर्ती क्षेत्रों के लिए त्‍सुनामी की चेतावनी जारी की है। जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

August 8, 2024 5:47 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्‍मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्‍मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन, न्‍यूजीलैंड सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री, राष्‍ट्रपति मुर्मु की बेटी इतिश्री मुर्मु, भारत सर...

August 8, 2024 1:58 PM

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

August 8, 2024 12:01 PM

सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की

  सऊदी अरब ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की निंदा की है और इसे ईरान की संप्रभुता का 'घोर उल्लंघन' बताया है। इस घटना को लेकर यह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। 

August 8, 2024 11:30 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

August 8, 2024 9:13 AM

ब्रिटेन और मिस्र ने अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने की सलाह दी

  ब्रिटेन और मिस्र ने आतंकवादी संगठनोंं- हमास और हिजबुल्ला के कई आतंकवादियों की हत्या के मद्देनजर अपनी एयरलाइंस को ईरान और लेबनान के हवाई क्षेत्र का उपयोग न करने का परामर्श जारी किया है। यह परामर्श क्षेत्र में हिंसा फैलने की आशंकाओं को ध्‍यान में रखते हुए जारी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ए...

August 8, 2024 8:57 AM

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर कामिल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधानमंत्री अहमद हचानी को बर्खास्त कर दिया है और उनके स्थान पर सामाजिक मामलों के मंत्री कामिल मद्दौरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने कल रात एक बयान में यह जानकारी दी। यह बर्खास्तगी देश के कई हिस्सों में पानी और बिजली कटौती संकट को लेकर बार-बार हो...

August 8, 2024 11:34 AM

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में ...

August 8, 2024 11:33 AM

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात होगा शपथ ग्रहण

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने कहा है कि देश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने अगले तीन-चार दिनों में देश में हालात सामान्य होने की भी संभावना व्यक्त की। सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई हिंस...

August 7, 2024 8:38 PM

बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार कल रात शपथ लेगी

बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार कल रात शपथ लेगी। सेना प्रमुख जनरल वकर-उज़-ज़मान ने आज यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में करीब 15 लोग अंतरिम सरकार के सलाहकार के रूप में शपथ ले सकते हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि डॉक्टर यूनुस कल दोपहर 2 बजकर 10 ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला