अंतरराष्ट्रीय

August 27, 2024 10:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से रूस-यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा भी की गई। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखा...

August 27, 2024 9:40 PM

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की

  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री पुरी ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय हाइड्रोकार्बन व्यापार के परिपेक्ष्‍य में भारत और ब्राजील के बीच जीवंत ऊर्जा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्...

August 27, 2024 9:33 PM

अनुरा कुमार डिसनायका की एनपीपी ने श्रीलंका में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया

    श्रीलंका में, अनुरा कुमार डिसनायका के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणापत्र में भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों पर विशेष ध्‍यान केन्द्रित करना, एक नए राष्ट्रीय विकास बैंक की स्थापना और गरीबों की कठिनाई को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय म...

August 27, 2024 6:23 PM

आईएनएस-मुंबई तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचा 

  भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस-मुम्‍बई तीन दिन की यात्रा पर कल कोलंबो पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना ने पोत का स्‍वागत किया। कोलंबो पहुंचने पर कमान अधिकारी ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के रियर एडमिरल डब्‍ल्‍यू डी सी यू कुमारसिंघे से पश्चिम नौसेना क्षेत्र के मुख्‍यालय में मुलाकात की। श्रीलंका नौसेन...

August 27, 2024 6:03 PM

विदेश मंत्रालय का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मालदीव में विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गया है

  विदेश मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मालदीव में है जो द्वीपसमूह में विकास सहयोग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिये गया है। विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार अनुराग अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मालदीव के मंत्रियों और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सार्थक बातचीत की। प्र...

August 27, 2024 8:04 PM

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने भारत-ब्राजील संयुक्त आयोग की बैठक में ब्राजील की सतत विकास पहलों की सराहना की  

  विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो वीईएरा के साथ आज नई दिल्‍ली में भारत ब्राजील संयुक्‍त आयोग की नौवीं बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक के दौरान दोनों पक्षो ने व्‍यापार, रक्षा, ऊर्जा, स्‍वास्‍थ्‍य, कृषि, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग समेत द्विपक्षीय संबं...

August 27, 2024 4:37 PM

नेपाल पीएम के पी शर्मा ओली: पड़ोसी देशों से समस्याएं तभी हल होंगी जब राष्ट्रीय हितों और अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन किया जाए

  नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने कहा है कि पडोसी देशों के साथ कभी कोई समस्‍या नहीं हो सकती बशर्ते न्‍यायोचित राष्‍ट्रीय हितों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय दायित्‍वों का पालन करते हुए साक्ष्‍यों के आधार पर समाधान किये जाएं। उन्‍होंने यह बात काठमांडू में नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री और विदे...

August 27, 2024 12:34 PM

बर-दुबई स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया  

संयुक्‍त अरब अमीरात के दु‍बई में बर-दुबई स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में कल सांस्कृतिक सद्भाव का अनूठा अवसर देखने को मिला जब वहां हजारों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्‍ण का जन्‍मोत्‍वस मनाने के लिए एकत्र हुए। संयुक्‍त अरब अमीरात में पहले मंदिर की स्‍थापना के बाद यह अवसर देखने को मिला है। श्रीकृष्ण मंदिर को श्री...

August 27, 2024 12:27 PM

पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड ने डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने की घोषणा की

पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड ने अमरीका के आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने की घोषणा की है। ईराक में सेना में अपनी सेवा देने वाली गबार्ड 2020 में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में राष्‍ट्रपति की दौड़ में रहीं, लेकिन दो वर्ष बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। कल मिशिगन के ...

August 27, 2024 12:10 PM

बांग्लादेश: अंसार कर्मियों और छात्रों के बीच रविवार रात हुई झड़पों में 388 अंसार कर्मियों को जेल

बांग्लादेश में ढाका की एक अदालत ने ढाका के केंद्रीय सचिवालय के सामने अंसार कर्मियों और छात्रों के बीच रविवार रात हुई झड़पों से संबंधित चार मामलों में कल 388 अंसार कर्मियों को जेल भेज दिया। इन लोगों ने सचिवालय की घेराबंदी करते हुए वहां तोड़फोड़ की थी और छात्रों पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार चार मा...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला