अंतरराष्ट्रीय

September 13, 2023 10:13 AM

विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार ने मंगोलिया के शिक्षा और विज्ञान मंत्री एल.ऐंख अंगालान के साथ महत्‍वपूर्ण बातचीत की

मंगोलिया यात्रा पर गये विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार ने कल उलानबाटर में मंगोलिया के शिक्षा और विज्ञान मंत्री एल.ऐंख अंगालान के साथ महत्‍वपूर्ण बातचीत की। उन्‍होंने शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में द्विपक्षीय परियोजनाओं और सहयोग ...

September 12, 2023 10:06 PM

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा कि भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंध पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के लिए भारतीय दृष्टिकोण को दर्शाता है

श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कहा है कि भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंध पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के लिए भारतीय दृष्टिकोण को दर्शाता है। श्री बागले ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि और श्रीलंका का स्थिरता के लिए प्रयास न केवल दोनों देशों को बल्कि पूरे क्षेत्र में विकास को बढावा देता है...

September 12, 2023 9:15 PM

भारत ने अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 28 टन आपदा राहत और 200 टन दवाएं और अन्य चिकित्सा सामान उपलब्‍ध कराया

भारत ने अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 28 टन आपदा राहत और 200 टन दवाएं, टीके और अन्य चिकित्सा सामान उपलब्‍ध कराया है। मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र में भारत के आधिकारिक बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान उसका निकटवर्ती पड़ोसी और दीर्घकालिक विकास भागीदार है। भारत का अफगानिस्तान...

September 12, 2023 8:56 PM

लीबिया के डर्ना शहर में भीषण बाढ़ के कारण एक हजार से अधिक लोगों के मरने और हजारों के लापता होने की खबर

लीबिया में बाढ़ से हजारों लोगों के मरने की आशंका है। रेड क्रॉस ने कहा कि बाढ़ में दस हजार लोगों के लापता होने की आशंका है। डर्ना शहर का एक चौथाई क्षेत्र तूफान में बांधों के टूटने से नष्ट हो गया और एक हजार से अधिक शव यहां बरामद किए जा चुके हैं। बाढ़ से हुए नुकसान की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं...

September 12, 2023 7:19 PM

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर से रूस को होगा फायदा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा-आईएमईसी से रूस को फायदा होगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि इस गलियारे से उनके देश को लॉजिस्टिक्स विकसित करने में मदद मिलेगी। रूसी बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में श्री पुतिन ने कहा कि इस...

September 12, 2023 1:49 PM

लीबिया में आई बाढ़ में दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका

लीबिया में आई भीषण बाढ़ के कारण कम से कम दो हजार लोगों के मरने और हजारों लोगों के लापता होने की आशंका है। यह बाढ़ तूफान डेनियल के कारण आई है। यह बाढ़ पूर्वी लीबिया के समूचे पड़ोसी क्षेत्रों को बहा ले गई और कई तटीय शहरों के घर बर्बाद हो गए। पूर्वी लीबिया का डेरना शहर इस बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित...

September 12, 2023 1:31 PM

शीतयुद्ध के बाद नाटो के सदस्य देश सबसे बड़े सैन्य अभ्यास करने की योजना में

नाटो के सदस्य देश शीतयुद्ध के बाद सबसे बड़े सैन्य अभ्यास करने की योजना बना रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास अगले वर्ष बसंत ऋतु में होगा। इस सैन्य अभ्यास में पांच सौ से सात सौ के बीच लड़ाकू विमान, 50 से अधिक जहाज और लगभग 41 हजार सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। इस अभ्यास की रूपरेखा रूस के नेतृत्व वा...

September 12, 2023 8:24 AM

हवाई का किलाऊआ ज्वालामुखी फिर से फूटा

अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण-यूएसजीएस- ने बताया है कि हवाई के बिग आइलैंड पर किलाऊआ ज्वालामुखी रविवार को दोपहर बाद फूट पड़ा। इस ज्वालामुखी का प्रवाह फिलहाल आसपास के गड्ढ़ों तक ही सीमित है। वेबकैम की तस्वीरें ज्वालामुखी के गड्ढ़ों पर दरार दिखाती हैं। इन गड्ढों की सतह पर लावा बह रहा है। हवाई आपातक...

September 11, 2023 10:14 PM

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों का किया दौरा

भारत से निर्वाचन आयुक्त अरूण गोयल के नेतृत्व में तीन सदस्यों का शिष्‍टमंडल मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के निरीक्षण के लिए गया था। मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव का पहला दौर नौ सितम्‍बर को हुआ था । चुनाव मैदान में आठ उम्मीदवार थे। भारतीय दल ने माले और हुलहुमाले में 22 मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्हों...

September 11, 2023 10:12 PM

दुबई: भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात उद्यमियों के बीच सहयोग और नवाचार को बढावा देने के लिए 15 भारतीय स्टार्टअप के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया है। कार्व स्टार्टअप लैब्स द्वारा गठित इस प्रतिनिधिमंडल ने नेटवर्किंग, वैश्विक आउटरीच और इन उभरते उद्यमों के लिए उत्प्रेरक ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला