अंतरराष्ट्रीय

October 8, 2023 8:38 PM

भारत और सऊदी अरब ने इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित, स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन और बिजली आपूर्ति के एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये

भारत और सऊदी अरब ने आज इलेक्‍ट्रीकल इंटर कनेक्‍शन, हरित और स्‍वच्‍छ हाइड्रोजन तथा बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये हैं। रियाद में मध्‍य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका जलवायु सप्‍ताह -एमईएनए के सत्र के दौरान इस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये गये। भारत के ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा के...

October 8, 2023 7:22 PM

बंगलादेश में प्रति‍बंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्‍लाम के पांच सदस्‍य गिरफ्तार

बंगलादेश में आतंकवाद निरोधी पुलिस ने शनिवार को प्रति‍बंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्‍लाम के पांच सदस्‍यों को ढाका के जात्राबाडी इलाके से गिरफ्तार किया। इनमें इस संगठन के नायब अमीर भी शामिल हैं। कल शाम ढाका मेट्रोपोलीटन पुलिस की आतंकवाद और अंतर्राष्‍ट्रीय अपराध इकाई-सीटीटीसी ने काजला क्षेत्र में छा...

October 8, 2023 5:17 PM

अफ़ग़ानिस्तान में तेज़ भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 से अधिक हुई

     पश्चिमी अफगानिस्तान में, ईरान से लगी सीमा के पास आए भूकंप में मृतकों की संख्या 2000 हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है क्योंकि कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार लगभग 11 बजे आया। इसका केंद्र हेरात शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर था और इसक...

October 8, 2023 2:19 PM

फिलिस्तीनी हमास हमले में शामिल होने पर इज़राइल ने लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकवादी गुट को चेतावनी दी

  इजरायल और हमास के बीच जारी तनाव में लेबनान के हिज़बुल्‍ला गुट ने आज इजरायल में 3 ठिकानों पर कई दर्जन रॉकेट दागे। ये रॉकेट विवादित क्षेत्रों के अलावा इजरायल के नियंत्रण वाली गोलान की पहाड़ियों पर भी दागे गए। हिजबुल्‍ला गुट ने बताया कि उसने ये हमले फलस्‍तीन के समर्थन में किए हैं। इजरायल ने भी ज...

October 7, 2023 9:06 PM

हमास के हमले के जवाब में इज़रायली वायु सेना ने गाजा में आतंकवादी संगठनों को निशाना बनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस कठिन समय में भारत इज़रायल के साथ एकजुटता से खड़ा है

फलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास के हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए  इजराइली वायुसेना ने  फलस्‍तीन में गजा पट्टी सहित कई स्‍थानों पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि इजराइल अब युद्ध में है। हमास ने आज इजराइल के दक्षिणी और मध्‍य हिस्...

October 7, 2023 8:36 PM

पश्चिम अफ‍गानिस्‍तान में आये आज भूकंप में कम से कम पन्‍द्रह लोग मारे गये और अठहत्तर घायल

पश्चिम अफ‍गानिस्‍तान में आये आज भूकंप में कम से कम पन्‍द्रह लोग मारे गये हैं और अठहत्तर घायल हुए हैं। अमेरि‍की भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केन्‍द्र हेरात से चालीस किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। भूकंप के कम से कम तीन झटके महसूस किये गये। अफगान अधिकारियों ने बताया ...

October 7, 2023 5:08 PM

भारत इस महीने की 10 तारीख से नागापट्टि‍नम से पडोसी देश श्रीलंका के लिए मशीनी नौका सेवा शुरू करेगा

भारत इस महीने की 10 तारीख से नागापट्टि‍नम से पडोसी देश श्रीलंका के लिए मशीनी नौका सेवा शुरू करेगा। यह नौका सेवा 30 मिनट में श्रीलंका के कन्‍केसनथ्रूरई बंदरगाह पहुंचेगी। यह सेवा शुरू करने के लिए केन्‍द्र सरकार ने तीन करोड रुपये की लागत से नागापट्टि‍नम बंदरगाह की खुदायी की है। यात्रियों के लिए इस सेवा...

October 7, 2023 5:05 PM

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र, इस्रायल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है

भारत ने मौजूदा स्थिति के मद्देनज़र, इस्रायल में रह रहे अपने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। इस्रायल में भारतीय दूतावास ने परामर्श जारी कर भारतीय नागरिकों से अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा सुरक्षित स्थान के पास रहने की सलाह दी है। दूतावास ने आपात स्थिति में संपर...

October 7, 2023 2:23 PM

फलस्तीन के हमास लड़ाकों की ओर से आज गज़ा पट्टी से राकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की

फलस्तीन के हमास लड़ाकों की ओर से आज गज़ा पट्टी से राकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने युद्ध जैसी स्थिति की घोषणा की है। हमास ने दक्षिणी इजराइल  में हजारों राकेट दागे हैं। यह इजराइल पर हमास की ओर से पिछले कई वर्षों में अब तक का सबसे बड़ा हमला है। खबरों के अनुसार, हमास के बंदूकधा...

October 7, 2023 12:58 PM

कनाडा में कल एक विमान दुर्घटना में दो प्रशिक्षु भारतीय पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई

कनाडा में कल एक विमान दुर्घटना में दो प्रशिक्षु भारतीय पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों प्रशिक्षु पायलट - अभय गाडरू और यश विजय रामूगाडे मुम्बई के थे। खबरों के अनुसार, दो इंजन वाला यह हल्का विमान वैंकुअर के पास चिलिवाक शहर में पेड़ों से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला