अंतरराष्ट्रीय

March 27, 2024 7:18 PM

सीमा सुरक्षा की तैयारियों को धार देने में जुटा ताइवान, चीनी हरकतों के जवाब में बढ़ाई तैनाती

      ताइवान ने अपनी सीमा के पास चीनी गतिविधियों के जवाब में सीएपी विमान, नौसैनिक जहाज और तटीय मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन के नौ सैन्य विमानों और छह नौसैनिक जहाजों को ताइवान के इलाके में देखा गया है। चीन के नौ में से चार विमान ताइवान के वायु क्षेत्र में प्रवेश...

March 27, 2024 8:54 AM

बाल्टीमोर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ पुल के गिरने के बाद लापता 6 लोगों को अमेरिका ने माना मृत

अमेरिका के मैरीलैंड में पुलिस ने कहा है कि बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की पुल के गिरने के बाद लापता हुए छह लोगों को मृत मान लिया गया है। एक मालवाहक जहाज ने फ्रांसिस स्कॉट की पुल को कल टक्कर मार दी थी, जिससे पुल ध्‍वस्‍त होकर नदी में गिर गया। अधिकारियों ने कहा है कि   कम तापमान और दुर्घटना के बाद का...

March 26, 2024 9:34 PM

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से भेंट की

      विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने आज फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस से भेंट की। आज मनीला में डॉक्‍टर जयशंकर ने फिलीपींस के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, विदेश मंत्री ने कहा कि श्री मार्कोस का ...

May 11, 2024 7:12 PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में आत्मघाती हमले में चीन के 5 नागरिक और एक पाकिस्तानी की मौत

      पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में आज एक आत्मघाती हमले में चीन के पांच  नागरिक और एक पाकिस्तानी की मौत हो गई। चीन के अभियंताओं के कारवां पर एक आत्मघाती हमला किया। यह चीनी कर्मी इस्लामाबाद से दासू शिविर जा रहे थे। प्रांतीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

May 11, 2024 7:13 PM

अमरीका के बाल्टीमोर में एक जहाज से टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया

   अमरीका के बाल्टीमोर में आज एक जहाज से टकराने के बाद फ्रांसिस स्कॉट पुल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। पुल से टकराने के बाद जहाज डूब गया। ठंड और कम दृश्यता के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। बचावकर्मी लगभग 20 लोगों की तलाश कर रहे हैं। कई वाहन नदी में गिर गए हैं।

March 26, 2024 2:05 PM

न्‍यूजीलैंड के विदेश मंत्री विन्‍सटन पीटर्स ने कहा- साइबर हमले जैसी गतिविधियों से दूर रहे चीन

न्‍यूजीलैंड सरकार ने कहा है कि उसने 2021 में देश की संसद में हुए साइबर हमले में संलिप्‍तता के मामले पर चीन की सरकार को अपनी चिंता से अवगत करा दिया है। इस मामले का खुलासा न्‍यूजीलैंड की खुफिया सेवाओं ने किया था। जानकारी के अनुसार संदिग्‍ध साइबर गतिविधियों के जरिए न्‍यूजीलैंड की संसदीय व्‍यवस्‍था को न...

March 25, 2024 8:43 PM

फिलीपींस ने चीन के राजदूत को बुलाकर विरोध दर्ज कराया है

  दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रवैये को देखते हुए फिलीपींस ने चीन के राजदूत को बुलाकर विरोध दर्ज कराया है और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए चीन को अंतर्राष्‍ट्रीय न्‍यायालय में ले जाने की धमकी दी है।   फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के तटरक्षक बलों ने शनिवार को फिलीपींस की एक अस...

March 25, 2024 9:05 PM

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में गजा में तत्‍काल युद्ध विराम को लेकर नये मसौदा प्रस्‍ताव पर मतदान

  संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने आज पहली बार प्रस्‍ताव पारित कर गजा में इजराइल और हमास के बीच तत्‍काल संघर्ष विराम तथा बंधकों की तत्‍काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। 14 देशों ने प्रस्‍ताव का समर्थन किया। इजराइल का सबसे बडा समर्थक अमरीका मतदान से अनुपस्थित रहा।   संयुक्‍त राष्‍ट्र में अ...

March 25, 2024 11:00 AM

मॉस्‍को आतंकी हमले को लेकर रूस में राष्ट्रीय शोक

शुक्रवार को रूस के मॉस्‍को में हुए हमले में 137 लोगों की मृत्‍यु के बाद एक दिन का शोक मनाया गया। राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने आरोपियों की जल्‍द ही पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्‍वासन देने के बाद, कल राष्‍ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की। रूसी अधिकारियों ने बताया कि हमले से जुड़े 11 आरोपि...

March 25, 2024 10:52 AM

मेदिन पोया पर्व के अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबों में बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

श्रीलंका में चल रहे मेदिन पोया पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो के श्री सम्बोधि महाविहार मंदिर में एक बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और समूचे भारत में स्थित, बौद्ध तीर्थ स्थलों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है। श्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला