अंतरराष्ट्रीय

March 30, 2024 6:00 PM

अमरीका से तुरंत सहायता न मिलने पर यूक्रेन को अपना और अधिक भू-भाग गंवाना पड सकता है- राष्‍ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की

  यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्लोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमरीका से तुरंत सहायता न मिलने पर यूक्रेन को अपना और अधिक भू-भाग गंवाना पड़ सकता है। श्री जे़लेंस्‍की ने अमरीकी कांग्रेस से कई अरब डॉलर के सहायता पैकेज का अनुरोध किया है। अमरीका के राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन 95 अरब डॉलर की अन्‍तर्राष्‍ट्रीय सहाय...

March 30, 2024 1:56 PM

फ्रांस ने आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों की सुरक्षा के लिए 45 देशों से अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की मांग की

फ्रांस ने आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगभग 45 देशों से अतिरिक्त सैन्य, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मांग की है । फ्रांस ने आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगभग 45 देशों से अतिरिक्त सैन्य, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मांग की है । शहर में ...

March 30, 2024 1:33 PM

अमरीका मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपी हांगकांग सरकार के कई अधिकारियों पर नये वीजा प्रतिबंध लगाएगा

अमरीका ने कहा है कि वह मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपी हांगकांग सरकार के कई अधिकारियों पर नये वीजा प्रतिबंध लगाएगा। अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस मामले में शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।     अमरीकी विदेश मंत्रालय के अनुसार ये अधिकारी हाल ही में चीनी सरकार द्वारा अनुच्छेद-23 के अंतर्गत प...

March 29, 2024 10:12 PM

सीरिया के अलेप्पो प्रांत में इस्राइली हवाई हमले में 40 लोगों की मृत्यु

  सीरिया के अलेप्पो प्रांत में आज तडके इस्राइली हवाई हमले में 40 लोग मारे गये। इनमें 36 सीरियाई सैनिक हैं। पिछले 24 घंटे में यह इस तरह का दूसरा हमला था। खबरों के अनुसार, इस्राइली हवाई हमलों में लेबनान के हिजबुल्लाह गुट के रॉकेट डिपो को निशाना बनाया गया। मारे गए लोगों में हिजबुल्लाह गुट के छह लो...

March 29, 2024 9:48 PM

रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो किया

  रूस ने उत्‍तरी कोरिया पर प्रतिबंधों की निगरानी कर रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र विशेषज्ञों के एक पैनल के नवीकरण पर वीटो कर दिया है। रूस ने यह निर्णय इन खबरों के बाद लिया है कि यह विशेषज्ञ समिति रूस द्वारा उत्‍तर कोरिया से बैलेस्टिक प्रक्षेपास्‍त्र सहित अन्य हथियारों की खरीद की जांच कर रही थी। रूस की ...

March 29, 2024 5:39 PM

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस्रायल को गज़ा में मानवीय सहायता में व्यवधान न पहुंचाने का आदेश दिया

  अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस्रायल को गज़ा में मानवीय सहायता में व्यवधान न पहुंचाने का आदेश दिया है ताकि गज़ा में भुखमरी की नौबत न आए। न्यायालय ने यह आदेश इन आशंकाओं को देखते हुए लिया है कि गज़ा में कुछ ही हफ़्ते में अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह आशंका विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य स...

March 29, 2024 5:23 PM

वायु प्रदूषण, प्रदूषित पानी, खराब स्वच्छता और सीसे के संपर्क के कारण बांग्लादेश में प्रति वर्ष 2 लाख 72 हजार से अधिक असामयिक मृत्यु हुई

  विश्व बैंक की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण, प्रदूषित पानी, खराब स्वच्छता और सीसे के संपर्क के कारण बांग्लादेश में प्रति वर्ष 2 लाख 72 हजार से अधिक असामयिक मौतें हो रही हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश प्रदूषण और पर्यावरणीय स्...

March 29, 2024 1:48 PM

सीरिया के अलेप्‍पो में इस्राइल के हमलों में लेबनानी गुट हिजबुल्‍लाह के 5 सदस्‍यो सहित 38 लोग मारे गए

सीरिया के अलेप्‍पो में आज सुबह इस्राइल के हमलों में लेबनानी गुट हिजबुल्‍लाह के 5 सदस्‍यो सहित 38 लोग मारे गए। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस्राइल ने अलेप्‍पो के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया।  

March 29, 2024 1:43 PM

फिलीपींस ने कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में युद्ध या कोई परेशानी नहीं चाहता, लेकिन उकसावे पर चुप भी नहीं रहेगा और न ही समर्पण करेगा

फिलीपींस ने कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में युद्ध या कोई परेशानी नहीं चाहता, लेकिन उकसावे पर चुप भी नहीं रहेगा और न ही समर्पण करेगा। फिलीपींस का यह बयान चीन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें चीन ने कल फिलीपींस पर उकसावे, गलत जानकारी फैलाने और धोखेबाजी का आरोप लगाया था। इससे पहले फिलीपींस ने मनीला के...

March 29, 2024 1:41 PM

दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो में एक बस दुर्घटना में 45 लोगों की मृत्यु

दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी प्रांत लिम्पोपो में एक बस दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है। देश के परिवहन विभाग ने कहा है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ममतलाकला के पास वाहन एक पुल पर लगे अवरोधकों से टकरा गई और उसमें आग लग गई। बस ईस्टर तीर्थयात्रियों को दक्षिणी अफ़्रीका के देश बोत्सवाना से दक...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला