अंतरराष्ट्रीय

April 8, 2024 11:26 AM

आज होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको, अमरीका और कनाडा में देखा जा सकेगा

उत्तरी अमरीका में आज एक दुर्लभ खगोलीय घटना में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। इसे प्रशांत महासागर से लेकर मैक्सिको, अमरीका और कनाड़ा में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण आज रात 9:12 बजे से शुरु होकर कल तड़के 2:22 बजे समाप्‍त होगा। हालांकि लोग इस खगोलीय घटना को भारत में नहीं देख सकेंग...

April 8, 2024 10:52 AM

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आठ मंजिला इमारत में हुआ विस्फोट, तीन लोगों की मौत

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक आठ मंजिला इमारत में विस्फोट हो गया। कल रात हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ वर्षों में पेरिस में इस तरह का यह तीसरा विस्फोट है।

April 7, 2024 9:26 PM

स्‍लोवाकिया में सत्‍तारूढ नेशनलिस्‍ट पार्टी के पीटर पेलेग्रिनी राष्‍ट्रपति चुनाव जीत गए है

स्‍लोवाकिया में सत्‍तारूढ नेशनलिस्‍ट पार्टी के पीटर पेलेग्रिनी राष्‍ट्रपति चुनाव जीत गए है। उन्‍होंने निर्दलीय उम्‍मीदवार ईवान कोरसोक को पराजित किया। अभी तक 99 दशमलव नौ प्रतिशत वोटों की गिनती हो  चुकी है और पेलेग्रिनी को 53 प्रतिशत वोट मिले है।

April 7, 2024 11:47 AM

संतुलित-विकास पर विमर्श जारी रखने के लिए सहमत हुए अमरीका और चीन

अमरीका और चीन ने संतुलित विकास पर गहन विचार-विमर्श जारी रखने की स‍हमति व्‍यक्‍त की है। अमरीका के वित्त विभाग ने कल एक बयान में बताया कि दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने और विभिन्‍न मुद्दों के समाधान के लिए आर्थिक समूह गठित करने पर सहमत हुए।   इन मुद्दों में चीन के आर्थिक मॉडल को लेकर अमरीका की आपत्तियों ...

April 7, 2024 11:45 AM

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में वैश्विक-जागरूकता के लिए आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा

स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में वैश्विक स्‍तर पर जागरूकता लाने के लिए आज विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस मनाया जा रहा है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस वर्ष के लिए थीम रखा है - मेरा स्‍वास्‍थ्‍य मेरा अधिकार। इसका उद्देश्‍य आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का अभाव झेल रहे विश्‍व के लगभग साढ़े चार अरब लोगों को समुचित...

April 7, 2024 8:30 AM

स्‍लोवाकिया राष्‍ट्रपति चुनावः 53 प्रतिशत मतों के साथ जीते रूस समर्थित पीटर पेलेग्रिनी

स्‍लोवाकिया में हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस समर्थक पीटर पेलेग्रिनी ने पश्चिम समर्थक ईवान कोरकोक को 53 प्रतिशत मत से कल रात पराजित किया।   पराजित प्रत्‍याशी, भूतपूर्व विदेश मंत्री श्री कोरकोक यूक्रेन के समर्थक और फीको के आलोचक हैं।

April 6, 2024 5:38 PM

मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त किए

      मैक्सिको ने इक्वाडोर के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर दिए हैं। यह फैसला इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास की मैक्सिकन दूतावास में गिरफ्तारी के बाद आया है। दो बार के भ्रष्टाचार के आरोपित जॉर्ज ग्लास दिसंबर में राजनीतिक शरण मांगने के बाद से क्विटो दूतावास में छिपे हुए थे। मैक्सिकन राष्ट्...

April 6, 2024 10:21 AM

अमरीकी-सम्‍पत्तियों पर ईरान के संभावित हमलों को लेकर अमरीका में हाई-अलर्ट

अमरीका के एक अधिकारी ने कहा है कि इस्राइलियों को निशाना बनाने और अमरीकी सम्‍पत्तियों पर हमला करने की ईरान की संभावित तैयारी के मद्देनजर अमरीका में हाई-अलर्ट जारी किया गया है। सीरिया में ईरानी दूतावास पर हुए इस्राइली हमले के जवाब में यह हमले किए जा सकते हैं। इस हमले में ईरान का एक शीर्ष कमांडर मारा ग...

April 5, 2024 12:46 PM

भारत और बंगलादेश के बीच महादीपुर-सोना मस्जिद बंदरगाह से होने वाला व्‍यापार ईद और पोएला बैशाख को देखते हुए एक सप्‍ताह के लिए बंद रहेगा

भारत और बंगलादेश के बीच महादीपुर-सोना मस्जिद बंदरगाह से होने वाला व्‍यापार ईद और पोएला बैशाख को देखते हुए आठ अप्रैल से एक सप्‍ताह के लिए बंद रहेगा। पोएला बैशाख बंगाली पंचाग का पहला दिन है, जो बंगलादेश का अधिकारिक कैलेंडर भी है। इस दौरान बंदरगाह से यात्रियों की आवाजाही सामान्‍य रहेगी।

April 5, 2024 12:22 PM

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दी

इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गजा तक अधिक मानवीय सहायता की पहुंच सुनि‍श्चित करने के लिए इरेज क्रॉसिंग फिर से खोले जाने की अनुमति दे दी है। बेत हनून के नाम से प्रचलित इरेज क्रॉसिंग इस्राइल और उत्तरी गजा पट्टी के बीच की सीमा क्रॉसिंग है। पिछले वर्ष 7 अक्‍तूबर को फलीस्तीनी हमास गुट के आतंकी हमले के ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला