अंतरराष्ट्रीय

April 21, 2024 7:32 PM

बांग्लादेश में गर्मी का प्रकोप, 5 दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

बंगलादेश के कई हिस्‍सों में भीषण लू चल रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इससे ढाका, खुलना और राजशाही जिले प्रभावित हैं। बंगलादेश मौसम विभाग ने आज बताया कि चौदंगा में सर्वाधिक 42 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चौदंगा और पबना जिले में कल ल...

April 21, 2024 5:13 PM

नेपाल में भीषण हिमस्खलन

नेपाल में आज सुबह माउंट मानसलू पर भीषण हिमस्‍खलन हुआ जिसके कारण पर्वत चोटी के नीचे स्थित बिरेन्‍द्र झील में उफान आ गया। यह जगह आबादी से दूर है, जिसके कारण जान-माल के नुकसान की तत्‍काल कोई खबर नहीं है। हालांकि नदी का जल स्‍तर बढ गया है। सरकार ने गोरखा क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी के आस-पास रहने वाले ल...

April 21, 2024 11:51 AM

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा, सूडान में चरम पर पहुंचा संघर्ष, दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा है कि सूडान में सत्ता के लिए प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच वर्षों से जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इसका मूल कारण दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार हैं जो संयुक्त राष्‍ट्र प्रतिबंधों का लगातार उल्‍लंघन कर दोनों गुटों...

April 21, 2024 11:10 AM

जापान: दुर्घटनाग्रस्त हुए दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर, रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने आत्‍मसुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर कल प्रशांत महासागर में इजू द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों हेलीकॉप्टर में चार-चा...

April 21, 2024 8:24 AM

अमरीका: एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा टिक-टॉक, अमरीकी संसद के निचले सदन ने पारित किया विधेयक 

अमरीकी संसद के निचले सदन ने एक ऐसे विधेयक को पारित कर दिया है, जिसके तहत चीन के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक को एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पक्षों के सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर टिक-टॉक के प्रति चिंता व्यक्त करते रह...

April 21, 2024 8:12 AM

अमरीकी संसद के निचले सदन ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को  दी मंजूरी

अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें गजा के लिए 9 अरब डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता और ताइवान सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 8 अरब 12 करोड़ डॉलर की सहायता शामिल है। यूक्रेन...

April 21, 2024 7:33 AM

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज हो रहा है मतदान, राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव से 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 368 उम्मीदवारों में से प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। मतदान के लिए 602 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें से तीन मतदान केन्‍द्र विदेश में हैं। इस चुनाव को मौजूदा राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए एक मह...

April 20, 2024 4:58 PM

मालदीव में कल होने वाले चौथे संसदीय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं

  मालदीव में कल होने वाले चौथे संसदीय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पीपल्‍स मजलिस के लिए आठ राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इन पार्टियों ने 93 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल तीन सौ 68 उम्‍मीदवार उतारे  हैं। राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू संसद में सरकार समर्थक बहुमत हासिल करने पर जोर दे रहे हैं...

April 20, 2024 9:46 AM

उत्तर कोरिया ने किया सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नये एंटी क्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने आज कहा है कि उसने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नये एंटी क्राफ्ट मिसाइल का पश्चिम तट क्षेत्र में  परीक्षण किया है। इससे अमरीका और दक्षिण कोरिया में बढ़ रहे तनाव का मुकाबला करने के लिए सैन्य शक्ति का विस्तार हुआ है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया है कि आज के परीक्षणों न...

April 20, 2024 9:44 AM

अमरीका ने चीन और बेलारूस की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने का आरोप

अमरीका ने पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने के लिए चीन की तीन कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन की इन कंपनियों के नाम हैं जियान लांज टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, तियान्‍जिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रांपैक्‍ट कंपनी लिमिटेड। बेलारूस की कंपनी का नाम है मिंस्‍...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला